ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

तेलंगाना और तमिलनाडु में फैक्ट्रियों में धमाके से 41 की मौत, कई गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 1, 2025

मुंबई, 01 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक दवा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है। फैक्ट्री से अब तक 31 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि अस्पताल में इलाज के दौरान पांच और लोगों की मौत हो गई। हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। संगारेड्डी के पुलिस अधीक्षक परितोष पंकज ने इस दुखद घटना की जानकारी दी। 30 जून की सुबह यह धमाका पाशमिलारम इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सिगाची इंडस्ट्रीज की रिएक्टर यूनिट में सुबह 8:15 से 9:30 के बीच हुआ था। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि रिएक्टर यूनिट पूरी तरह से ध्वस्त हो गई और वहां काम कर रहे कई मजदूरों के शव फैक्ट्री के परिसर से काफी दूर तक जा गिरे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट के समय फैक्ट्री में 60 से ज्यादा मजदूर और 40 से अधिक अन्य स्टाफ मौजूद थे। एक कर्मचारी ने बताया कि फैक्ट्री में काम करने वाले अधिकांश मजदूर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से थे। एक मजदूर की पत्नी ने बताया कि उनके परिवार के चार लोग इस फैक्ट्री में काम करते हैं, जिनमें उनका बेटा, दामाद, जेठ और देवर शामिल हैं। इनमें से तीन लोग उस वक्त सुबह की शिफ्ट में काम पर थे, जब धमाका हुआ। फैक्ट्री में मोबाइल जमा कर लिए जाते हैं, जिस कारण अंदर की स्थिति की जानकारी तुरंत नहीं मिल सकी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। विरुधुनगर जिले के एसपी कन्नन ने बताया कि धमाके के तुरंत बाद फैक्ट्री से लगातार धुआं निकलता रहा और अंदर से पटाखों के फटने की आवाजें आती रहीं। रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है, क्योंकि आशंका है कि कुछ लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं। घायलों को इलाज के लिए विरुधुनगर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दे, इसी दिन एक अन्य हादसा तमिलनाडु के शिवकाशी में हुआ, जहां एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट के कारण कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार यह हादसा शिवकाशी के चिन्नाकामनपट्टी गांव में स्थित एक फैक्ट्री में सुबह के समय हुआ।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.