ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

कोलकाता डॉक्टर रेप मर्डर केस में 3 लाख डॉक्टर हड़ताल पर गए, CBI जांच की मांग वाली 3 जनहित याचिका दायर, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, August 12, 2024

मुंबई, 12 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कोलकाता के RG कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 8 अगस्त देर रात ट्रेनी डॉक्टर की अर्धनग्न लाश मिली थी। पुलिस के मुताबिक, रेप के बाद उसकी हत्या की गई। प्राइवेट पार्ट, आंखों और मुंह से खून बह रहा था। उसकी गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई थी। घटना को लेकर देशभर के 3 लाख रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं। AIIMS दिल्ली समेत देशभर के सभी सरकारी अस्पतालों में OPD सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इमरजेंसी सेवाएं चालू रखी गई हैं। ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) के जनरल सेक्रेटरी डॉ. सर्वेश पांडे ने कहा- हेल्थ सेक्रेटरी से हमने घटना की CBI जांच कराने और डॉक्टर्स की सुरक्षा के लिए सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट बनाने की मांग रखी है। जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलता, हड़ताल जारी रखेंगे।

कोलकाता पुलिस ने बताया कि आरोपी संजय रॉय ने 8 अगस्त की रात वारदात से पहले अस्पताल के पीछे शराब पी थी। डॉक्टर से रेप और मर्डर के बाद वह घर जाकर सो गया था। सुबह सबूत मिटाने के लिए उसने कपड़े धोए। उसके जूते पर भी खून के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने घटना वाली रात ड्यूटी पर तैनात 3 डॉक्टर्स और 1 स्टाफ को पूछताछ के लिए बुलाया है। RG कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा, ट्रेनी डॉक्टर मेरी बेटी की तरह थी। सोशल मीडिया पर मेरी बदनामी हो रही है। मैं नहीं चाहता की कभी किसी और के साथ ऐसा हो। इसलिए मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया।

तो वहीं, PGIMER चंडीगढ़ के रेजिडेंट डॉक्टरों ने कोलकाता की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। डॉक्टरों इस मामले में न्याय की मांग की है।
दिल्ली के भी प्रमुख सरकारी अस्पतालों में आज से सभी वैकल्पिक सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए बंद की गईं। RML अस्पताल की डॉक्टर पल्लवी ने कहा- घटना के लिए जिम्मेदार लोगों सजा होनी चाहिए। महाराष्ट्र के डॉक्टर्स भी हड़ताल कर रहे हैं। BMC के महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स ने कहा- 13 अगस्त को सुबह 8 बजे से नॉन इमरजेंसी सेवाएं अनिश्चित काल के लिए बंद कर दी जाएंगी। महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या मामले की CBI जांच की मांग वाली 3 जनहित याचिकाओं पर कलकत्ता हाईकोर्ट मंगलवार (13 अगस्त) को सुनवाई करेगा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कोलकाता की घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार और साथी डॉक्टरों को न्याय मिलने की बात कही। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की डेलिना खोंगडुप के नेतृत्व वाली दो सदस्यीय टीम कोलकाता पहुंची। टीम ने पुलिस, ट्रेनी डॉक्टर के परिवार और अस्पताल के डॉक्टर से मुलाकात की।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.