ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

गुजरात के 13 जिलों में 200mm बारिश, 18 जिलों में बाढ़ के बन रहे हालात, जम्मू में 3 लोगो की हुई मौत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 28, 2024

मुंबई, 28 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। गुजरात के 13 जिलों में 200 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। 18 जिलों में बाढ़ के हालात हैं, 5 जिलों राजकोट, आणंद, मोरबी, खेड़ा, वडोदरा और द्वारका में सेना को तैनात किया गया है। गुजरात में बाढ़-बारिश के चलते पिछले 3 दिनों में 15 लोगों की मौत हो गई। 23 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 50 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। अहमदाबाद, राजकोट, बोटाद, आणंद, खेड़ा, महिसागर, कराच और मोरबी में प्राइमरी-सेकेंडरी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी कर दी गई है। बुधवार और गुरुवार को सौराष्ट्र और कच्छ में बेहद भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, उत्तर प्रदेश में भी लखनऊ-आगरा समेत 10 जिलों में बारिश हो रही है। वाराणसी में इतनी बारिश हुई कि सड़कों पर खड़ी गाड़ियां डूब गईं। पिछले 24 घंटे में 40 जिलों में 4.7mm बारिश हुई है। बलिया में सरयू नदी खतरे के निशान से 1 मीटर ऊपर बह रही है। इधर, जम्मू-कश्मीर के रामबन में बादल फटने से 3 लोगों की मौत हो गई, 4 घायल हुए हैं। जिला प्रशासन ने मौके पर NDRF को रवाना किया है।

वहीं, सरकार के आंकड़ों के मुताबिक गुजरात में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। कच्छ, सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में सालाना औसत बारिश का आंकड़ा 100 प्रतिशत से ज्यादा हो गया है। राज्य के 76 बांध और तालाब 100% भरे हुए हैं। IMD ने बताया है कि सौराष्ट्र-कच्छ में 2 दिन तक बारिश का रेड अलर्ट है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। 40-60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। कई जिलों में बिजली गिरने का भी अलर्ट है। गुजरात CM भूपेंद्र पटेल ने बताया कि बाढ़ को लेकर PM मोदी से फोन पर बात हुई है। उन्होंने बाढ़ से निपटने के लिए केंद्र से मदद मिलने का आश्वासन दिया है। उन्होंने राज्य में चल रहे राहत और बचाव कार्य की जानकारी भी ली।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.