ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

यूपी के संतकबीर नगर में गिरे फाइटर प्लेन के 2 फ्यूल टैंक, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, July 24, 2023

मुंबई, 24 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। यूपी के संतकबीर नगर में एक साथ फाइटर प्लेन के दो फ्यूल टैंक आसमान से खेतों में आ गिरे। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी के माहौल के बीच ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि आसमान से दो मिसाइल गिरे हैं। सूचना पाते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच गया। पूरा मामला जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के झिनखाल बंजरिया का है। यहां खेतों में काम कर रहे किसानों ने दौड़ते-भागते अपने गांव पहुंच कर लोगों को जानकारी दी कि आसमान से दो मिसाइलें गिरी हैं। किसानों का कहना था कि बहुत तेज आवाज के साथ आसमान से भारी चीज गिरी है। दोनों यंत्र धान के पानी भरे खेतों में गिरे हैं।

इसके बाद स्थानीय ग्रामीण खेतों की तरफ गए और फिर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर एसपी सत्यजीत गुप्ता और कई थानों की पुलिस पहुंची। SP के निर्देश पर दोनों यंत्रों को सील किया गया। वहीं सत्यजीत गुप्ता ने कहा, हमने IAF (इंडियन एयरफोर्स) को सूचना दी है। ये यंत्र किसी प्लेन का फ्यूल टैंक जैसा प्रतीत होते हैं। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा, एयरफोर्स से संपर्क करने के बाद उनकी टीम ने जल्द से जल्द आने की बात कही है। वे आकर ही इन यंत्रों के साथ क्या करना है, डिसाइड करेंगे। हमने पूरे एरिया को सिक्योर कर लिया है। किसी को भी पास नहीं जाने दिया जा रहा है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.