ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

UP Cabinet Expansion: योगी सरकार में चमकेगा ज‍िला गाज‍ियाबाद, सुनील शर्मा आज बनेंगे मंत्री

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 5, 2024

गाजियाबाद की साहिबाबाद विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक सुनील शर्मा योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में मंत्री बनेंगे. उन्हें उत्तर प्रदेश राजभवन से फोन आया है. उन्हें दोपहर तीन बजे तक राजभवन पहुंचने को कहा गया है. ऐसे में सुनील शर्मा दिल्ली से फ्लाइट पकड़कर यूपी राजभवन पहुंचेंगे.

सुनील ने रिकॉर्ड तोड़ दिया और सुर्खियों में आ गए

सुनील शर्मा पेशे से वकील हैं. भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य. सुनील शर्मा साहिबाबाद विधानसभा सीट से लगातार दूसरे बीजेपी विधायक हैं. सुनील 2022 के विधानसभा चुनाव में देशभर में सबसे ज्यादा 2.14 लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल करने वाले विधायक हैं। इसके लिए उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया।सुनील शर्मा से पहले यह रिकॉर्ड महाराष्ट्र एनसीपी नेता अजित पवार के नाम था.

2019 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने 1.65 लाख वोटों से जीत हासिल की. वहीं 2022 में सुनील शर्मा ने अपना ही 2017 का रिकॉर्ड तोड़ दिया. विधानसभा चुनाव 2017 में उन्हें 2 लाख 62 हजार 741 वोट मिले थे.उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अमरपाल शर्मा को 1 लाख 50 हजार 685 वोटों से हराया. यह रिकॉर्ड बनाकर उन्होंने कुंडा सीट से निर्दलीय बाहुबली विधायक राजा भैया का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 2012 के विधानसभा चुनाव में राजा भैया ने 88,255 वोटों से जीत हासिल कर रिकॉर्ड बनाया था. इस तरह सुनील ने रिकॉर्ड तोड़ दिया और सुर्खियों में आ गए.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.