ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

रोड शो के दौरान अचानक गाड़ी पर खड़े होकर नाचने लगे सिंधिया, देखिए वीडियो

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 4, 2024

लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश में राजनीतिक दलों और उनके नेताओं के कई अलग-अलग अवतार देखने को मिल रहे हैं. ऐसा ही एक अनोखा नजारा अशोकनगर के चंदेरी में देखने को मिला है. दरअसल, कल शाम बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर के चंदेरी में रोड शो किया. रोड शो के दौरान एक चुनावी गाना भी बज रहा था, जिस पर सिंधिया खुद को रोक नहीं पाए और नाचने लगे. अब सोशल मीडिया पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का ये डांस खूब वायरल हो रहा है.

सिंधिया ने भीड़ के साथ डांस किया

इस वीडियो में रोड शो के दौरान प्रचार कर रहे बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज देखने को मिला. दरअसल, रोड शो के दौरान चुनावी गाना 'सिंधिया दिल से रे' बजाया जा रहा था, रोड शो में शामिल लोगों का उत्साह देखकर ज्योतिरादित्य सिंधिया भी जीप पर चढ़ गए और तालियां बजाकर डांस करने लगे. इस दौरान सिंधिया को डांस करते देख वहां मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ गया और वे डांस करने लगे. रोड शो के दौरान सिंधिया करीब 5 मिनट तक भीड़ के साथ नाचते रहे. इस दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने सिंधिया पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया.

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का गाड़ी की छत पर डांस देखो...
@JM_Scindia pic.twitter.com/YVMX0jCv5J

— Akhilesh Tiwari (अखिलेश तिवारी) (@Akhilesh_tiwa) May 4, 2024

सिंधिया का डांस वीडियो वायरल हो गया है

रोड शो के दौरान सिंधिया के डांस का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. आपको बता दें कि रोड शो के दौरान जनता को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि चंदेरी की जनता ने जो मेरा स्वागत किया, उसकी सिंधिया परिवार सराहना करता है. मेरे जीवन का हर पल आपके लिए समर्पित है। इसके साथ ही उन्होंने जागेश्वरी मैया की स्तुति भी की.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.