ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

Lok Sabha Election 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग आज; 1206 प्रत्याशी, 15 करोड़ से ज्यादा वोटर

Photo Source :

Posted On:Friday, April 26, 2024

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज यानी शुक्रवार को मतदान होना है. 13 राज्यों की कुल 88 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हुआ था जब 102 सीटों पर मतदान हुआ था। बता दें कि पूरा लोकसभा चुनाव सात चरणों में होगा और वोटों की गिनती 4 जून को होगी. नतीजा उसी दिन आ जाएगा. इस रिपोर्ट में जानिए दूसरे चरण के मतदान से जुड़ी सारी जानकारी.

किस राज्य की कितनी सीटों पर वोटिंग
दूसरे चरण में केरल की 20, कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की 8-8, मध्य प्रदेश की 6, असम और बिहार की 5-5, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ और जम्मू-कश्मीर की 3-3 सीटों पर मतदान मणिपुर और त्रिपुरा की 1-1 लोकसभा सीट पर चुनाव होंगे. आपको बता दें कि पहले मध्य प्रदेश की 7 सीटों पर मतदान होना था, लेकिन बैतूल सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) उम्मीदवार की मौत के कारण यहां मतदान स्थगित कर दिया गया है. अब इस सीट पर 7 मई को मतदान होगा.

इन उम्मीदवारों और सीटों पर नजर रखी जाएगी
बीजेपी ने टीवी के 'राम' अरुण गोविल को मेरठ से उम्मीदवार बनाया है. उनके सामने बसपा के देवव्रत कुमार त्यागी और सपा की सुनीता वर्मा हैं. मथुरा से हेमा मालिनी बीजेपी के टिकट पर हैट्रिक लगाने को तैयार हैं. बीजेपी ने राजस्थान की कोटा बूंदी सीट से ओम बिड़ला को मैदान में उतारा है. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से कांग्रेस के भूपेश बघेल चुनाव मैदान में हैं. राहुल गांधी एक बार फिर केरल के वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं. कांग्रेस नेता शशि थरूर केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

कितने मतदाता हैं और कितने उम्मीदवार?
भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान के लिए 1.67 लाख केंद्र बनाए गए हैं. 15.88 करोड़ लोग वोट देने के पात्र होंगे. इस चरण में 16 लाख से ज्यादा अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर तैनात किया गया है. इसके अलावा आज 1202 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इनमें से पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या 1098 और महिला अभ्यर्थियों की संख्या 102 है. पिछले चुनाव के दूसरे चरण में एनडीए ने 89 में से 56 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं, 24 पर यूपीए को जीत मिली.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.