ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

Cyclone Michaung: 205 ट्रेन..70 फ्लाइट कैंसिल..5 की मौत, तमिलनाडु में भारी तबाही; आज आंध्र में टकराएगा

Photo Source :

Posted On:Tuesday, December 5, 2023

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में तूफान का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है. तमिलनाडु के जल संसाधन मंत्री के मुताबिक, चेन्नई में 70-80 साल बाद पहली बार ऐसी बारिश हुई है. इस तूफान से चेन्नई में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है. 2 दिसंबर को बंगाल की खाड़ी से सक्रिय हुआ चक्रवात मिचोंग 5 दिसंबर को आंध्र प्रदेश पहुंचेगा. मिचोंग आंध्र में नेल्लोर-मछलीपट्टनम के बीच टकराएगा। चक्रवात को लेकर आंध्र हाई अलर्ट पर है. सरकार ने तिरुपति, प्रकाशम, बापटला, कृष्णा, पश्चिम गोदावरी और काकीनाडा जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, 8 जिलों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 5-5 टीमें तैनात की गई हैं.

तूफान से आम जनजीवन प्रभावित

तमिलनाडु सरकार ने चक्रवात मिचोंग के मद्देनजर 4 जिलों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू और तिरुवल्लूर में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी जगह छुट्टी घोषित कर दी गई है। सरकार ने निजी कंपनियों से घर से काम कराने की अपील की है. तूफान के कारण अब तक 204 ट्रेनें और 70 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुई हैं. तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में एनडीआरएफ की 21 टीमें तैनात की गई हैं. उधर, सेना की 12 मद्रास यूनिट ने मुगलिवक्कम और मनापक्कम इलाकों से 500 लोगों को निकाला है. वहीं, कोस्ट गार्ड और नेवी को स्टैंड बाई पर रखा गया है.

एयरपोर्ट बंद, 70 उड़ानें बेंगलुरु डायवर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को चेन्नई में कम बारिश हुई. वहीं, मंगलवार और बुधवार को कम बारिश की संभावना है. वहीं रिहायशी इलाकों में 5 फीट तक पानी भर गया. जिसके बाद चेन्नई के पेरुंगलथुर में एक मगरमच्छ सड़क पर घूमता नजर आया. बारिश के कारण चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पानी भर गया. यहां का रनवे भी पानी में डूबा हुआ था. इसके चलते एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसे मंगलवार सुबह 9 बजे तक के लिए बंद कर दिया है। चेन्नई आने वाली उड़ानों को बेंगलुरु डायवर्ट किया जा रहा है। 70 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.