ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

बीजेपी यूपी-हिमाचल में ही उलझी रही, उधर कर्नाटक में कांग्रेस ने कर दिया ‘खेला’

Photo Source :

Posted On:Tuesday, February 27, 2024

तीन राज्यों में 15 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी है. इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। कर्नाटक में 4 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी है. इस बीच वहां से बीजेपी विधायक की क्रॉस वोटिंग की खबर सामने आ रही है. ये दावा कांग्रेस ने किया है.

बीजेपी विधायक ने की क्रॉस वोटिंग

कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी विधायक एसटी सोमशेखर ने क्रॉस वोटिंग की है. कांग्रेस विधायक दिनेश गुंडू राव ने कहा कि हम सब एक हैं. उन्होंने कहा कि जीत के लिए कोई भी तरीका अपनाना बीजेपी का चलन बन गया है.

क्रॉस वोटिंग पर क्या बोले बीजेपी विधायक यतनाल?

एसटी सोमशेखर द्वारा क्रॉस वोटिंग की अफवाह पर बीजेपी विधायक बसनगौड़ा आर पाटिल (यतनाल) ने कहा कि कभी-कभी ऐसी चीजें होती हैं. पार्टी ने भाजपा-जद(एस) उम्मीदवारों को वोट देने का स्पष्ट निर्देश दिया था।

#WATCH | On rumours of cross-voting in Rajya Sabha elections by Karnataka BJP leader ST Somashekar, Congress MLA Dinesh Gundu Rao says, "We all are intact. For the BJP, it has become a practice to use any method to win." pic.twitter.com/Zoky0mH2pf

— ANI (@ANI) February 27, 2024

डीके शिवकुमार बने पोलिंग एजेंट

आपको बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस के तीन उम्मीदवारों की जीत तय है. वहीं, चौथी सीट पर बीजेपी-जेडीएस गठबंधन ने अपना उम्मीदवार उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है. हालांकि, बीजेपी और कांग्रेस दोनों को क्रॉस वोटिंग का डर है. इसे देखते हुए डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार खुद पोलिंग एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं.

कर्नाटक में जीत के लिए क्या हैं राजनीतिक समीकरण?

आपको बता दें कि प्रत्येक राज्यसभा सीट जीतने के लिए 45 प्रथम वरीयता वोटों की आवश्यकता होती है। कांग्रेस के पास 136 विधायक हैं. तीन निर्दलीय विधायकों ने भी उनके प्रति समर्थन जताया है. ऐसे में तीन सीटों पर उनकी जीत तय है. वहीं, बीजेपी-जेडीएस दोनों उम्मीदवारों को जीत के लिए 90 प्रथम वरीयता वोटों की जरूरत होगी, जबकि उसके पास सिर्फ 85 विधायक हैं. ऐसे में उन्हें 5 विधायकों की क्रॉस वोटिंग की उम्मीद है.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.