ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

मध्य प्रदेश के गुना से बड़ी खबर, अराजक तत्वों ने शिव मंदिर की शिवलिंग को तोड़ा, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Photo Source :

Posted On:Saturday, February 3, 2024

मध्य प्रदेश के गुना से बड़ी खबर सामने आ रही हैं बताया जा रहा हैं कि यहां कुछ शरारती तत्वों ने शिव मंदिर में स्थित शिवलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया है । बताया जा रहा हैं कि, मामला प्रदेश के गुना जिले के बमोरी गांव का है। शिवलिंग तोड़ने की सूचना मिलने पर पुलिस के होश उड़ गए और पुलिस मौके पर पहुची, भगवान शिव के मंदिर में स्थापित शिवलिंग को तोड़ने से पूरे इलाके में तनाव फैल गया हैं । सैकड़ों की संख्या में हिंदुओं ने हंगामा किया और बाजार बंद कराकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया हैं । तनाव को देखते हुए गांव में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।

लोगों ने शुरू किया विरोध प्रदर्शन

बता दें कि, शुक्रवार को जब कुछ श्रद्धालु शिव मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो उन्हें शिव लिंग टूटा हुआ दिखाई दिया। शिवलिंग टूटने की खबर पूरे इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई और उसके बाद हिंदुओं में गुस्सा और आक्रोश फूट पड़ा। लोग सड़क पर उतर गए और हर हर महादेव के नारे लगाने लगे और पूरा बाजार बंद कर दिया । लोगों का गुस्सा देख पुलिस हरकत में आई। इस मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज की गई ।

डीआइजी कृष्णावेणी देसावतु ने संभाली कमान

मामले को देखते हुए ग्वालियर रेंज के डीआइजी कृष्णावेणी देसावतु ने बताया कि किसी ने शिव मंदिर का शिवलिंग तोड़ दिया है और हमने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है । हम सभी इस पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई करने जा रहे हैं.' मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.