ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

हाथरस कांड पर भोले बाबा का पहला बयान: 'मैं तो पहले ही निकल चुका था, उपद्रवियों ने मचाई भगदड़'

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 4, 2024

हाथरस की घटना के बाद भोले बाबा के नाम से मशहूर नारायण सरकार हरि का पहला बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि घटना से पहले ही वे अशांति के कारण वहां से चले गए थे। भोले बाबा ने बताया कि सत्संग के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने उत्पात मचाया। उन्होंने घटना में जान गंवाने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। साथ ही भोले बाबा ने बताया कि उन्होंने इस केस के लिए वकील एपी सिंह को नियुक्त किया है। गौरतलब है कि मंगलवार को हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसके परिणामस्वरूप 121 लोगों की मौत हो गई थी।

भगदड़ के बाद हाथरस में खौफनाक मंजर देखने को मिला। किसी ने अपनी मां, मौसी और पिता को खो दिया, तो किसी ने अपने पूरे परिवार को खो दिया। घरों में अंधेरा छा गया और कुछ परिवार पूरी तरह से तबाह हो गए। हाथरस के पीड़ितों की आपबीती सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। हर तरफ लोग दर्द से कराह रहे थे। अपनों को खोने के गम के बीच पूरा इलाका मातम में डूबा हुआ है। अस्पताल लाशों के ढेर से पट गए हैं। इस खौफनाक घटना के बाद भोले बाबा भूमिगत हो गए हैं। यूपी पुलिस उनकी तलाश में कई राज्यों में दबिश दे रही है।

खबर यह भी है कि सत्संग के पांच आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। हाथरस मामले पर सीएम योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और न्यायिक जांच का ऐलान किया। हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज के निर्देश के बाद घटना की जांच के लिए कमेटी बनाई जाएगी। इससे पहले सीएम योगी ने हाथरस मामले की जांच की जिम्मेदारी एडिशनल डीजीपी आगरा को सौंपी थी। उन्होंने बताया कि एडिशनल डीजीपी आगरा के नेतृत्व में जिलाधिकारी अलीगढ़ को शामिल करते हुए एक टीम बनाकर रिपोर्ट तैयार करने का काम सौंपा गया है। सीएम योगी ने साफ किया कि यह घटना हादसा है या साजिश, सरकार सच्चाई को उजागर करने के लिए हर हद तक जाएगी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.