ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

पति की तेरहवीं के दिन मां-बेटी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, दानव बने देवर, दर्दनाक है दास्‍तान

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 5, 2023

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गोंडा थाना क्षेत्र के कैमथल गांव से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां भाई की तेरहवीं के दौरान संपत्ति के बंटवारे को लेकर देवरों ने अपनी भाभी और भतीजी की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि संपत्ति के बंटवारे को लेकर शुरू हुआ विवाद जल्द ही खूनी संघर्ष में बदल गया. तीन देवरों ने मां-बेटी को लाठियों से पीटा। यह जानकारी एसएसपी कलानिधि नैथानी ने दी है.

हालांकि, ग्राम प्रधान का कहना है कि मां-बेटी की गोली मारकर हत्या की गई है. इस बीच पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों की हत्या गोली मारकर की गई या पिटाई से यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो जाएगा। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक, सुरेश अपनी पत्नी 55 वर्षीय मुकेश देवी और 22 वर्षीय बेटी प्रियंका के साथ अलीगढ़ के गोंडा थाना क्षेत्र के कैमथल गांव में रहता था। बताया गया कि सुरेश सिंह को कोई संतान नहीं है. सुरेश सिंह की शादी उनके साले टप्पल निवासी भोला की बेटी प्रियंका गोंड से हुई थी। 30 अगस्त को बीमारी के चलते सुरेश की मौत हो गई। जिसकी तेरहवीं का कार्यक्रम सोमवार को था। परिवार के सभी सदस्य ब्रह्मभोज कर रहे थे।

इस कार्यक्रम में मृतक सुरेश के तीन अन्य भाई और रिश्तेदार भी शामिल हुए. एक तरफ तेरहवीं का कार्यक्रम चल रहा था, दूसरी तरफ संपत्ति बंटवारे को लेकर मृतक सुरेश की पत्नी मुकेश देवी से साले-भाभी और उनके बेटों के बीच बहस शुरू हो गयी. विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडों से मारपीट होने लगी। मां-बेटी दोनों को बेरहमी से पीटा गया. इसी बीच मृतक सुरेश का भतीजा मोना पुत्र धर्मवीर सिंह आया और आते ही उसने पहले प्रियंका को गोली मार दी. जिसके बाद उनकी मां मुकेश देवी को गोली मार दी गई और दोनों की मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये.

कार्यक्रम में विवाद के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही एसएसपी कलानिधि नैथानी, एसपी देहात पलाश बंशल, क्षेत्राधिकारी केबी सिंह भारी पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही मुख्य आरोपी की तलाश में टीमें छापेमारी कर रही हैं. हालांकि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.