ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

गुजरात सीआईडी ने आर्मी इंटेलिजेंस उधमपुर की निशानदेही पर, पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है पुलिस जांच में जुटी।

Photo Source : From police

Posted On:Thursday, May 9, 2024


गुजरात के गांधीनगर की सीआईडी ने उधमपुर आर्मी इंटेलिजेंस के साथ मिलकर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है. वह एयरफोर्स की नई तकनीक से जुड़ी सूचनाएं पाकिस्तान को भेजता था. बताया जाता है कि उसे हनीट्रैप कर उससे जानकारियां ली जा रही थी. पिछले एक महीने से सीआईडी उसके पीछे लगी थी और मामले की जांच कर रही थी.




09 मई 2024,

गांधीनगर सीआईडी क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तान को भारतीय सेना की खुफिया जानकारी देने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है. इस पर पाकिस्तानी एजेंसियों को भारतीय सैन्य बलों के इस्तेमाल किये जाने वाले मिसाइल और ड्रोन तकनीक के बारे में अहम जानकारियां देने का आरोप है. सीआईडी ने भरुच के झगडिया से एक शख्स को गिरफ्तार किया है.


भारतीय नागरिक को पाकिस्तानी एजेंसियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से हनीट्रैप किया था. ऐसा दावा किया जा रहा है. सीआईडी क्राइम ब्रांच पिछले एक महीने से इस मामले की जांच कर रही थी. इसके अलावा कुछ अन्य शख्स भी हनी ट्रैप का शिकार हुए हैं. वह इस्लामाबाद और कराची स्थित पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों और सेना के आकाओं तक सूचनाएं पहुंचाता था. जानकारी फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए दी जाती थी.

एयरफोर्स की खुफिया जानकारी साझा कर रहा था शख्स
इंडियन एयरफोर्स से जुड़ी अहम और गोपनीय जानकारियां पाकिस्तान को देने के मामले पर कई दिनों से सीआईडी नजर बनाए हुए थी. इसके बाद करीब एक महीने तक जांच-पड़ताल के बाद इस शख्स को गांधीनगर से गिरफ्तार कर लिया गया. बताया जाता है कि इसके जैसे और भी कुछ लोग हैं जो पाकिस्तानी एजेंसियों के जाल में फंसे हुए हैं.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.