ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

सदगुरु जग्गी आप जल्दी ठीक हो जाए - कंगना रनौत

Photo Source :

Posted On:Thursday, March 21, 2024

आध्यात्मिक गुरु एवं ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव की हाल ही में ब्रेन सर्जरी हुई है। दिमाग के एक हिस्से में क्लॉटिंगके कारण सद्गुरु तेज सिर दर्द से जूझ रहे थे। उनकी सर्जरी की गई है। अभिनेत्री कंगना रणौत ने सद्गुरु की सेहत के लिए प्रार्थना की है। साथही अभिनेत्री ने चिंता जताई है। मालूम हो कि कंगना की सद्गुरु में गहरी आस्था है। अब जब उनकी तबीयत खराब हुई अभिनेत्री चिंतित होउठीं।

सद्गुरु की सर्जरी रविवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में हुई। कंगना रणौत ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सद्गुरु को शीघ्र स्वास्थ्यलाभ मिलने की दुआ की। कंगना ने सद्गुरु के दृढ़ संकल्प की तारीफ करते हुए कहा कि असहनीय दर्द के बावजूद उन्होंने विशाल शिवरात्रिकार्यक्रम की मेजबानी की।

कंगना ने लिखा, 'मुझे जब राधे से सद्गुरु की खराब सेहत के बारे में पता चला, मैं तब से हैरान हूं। सद्गुरु जी ने उस असहनीय दर्द में न सिर्फविशाल शिवरात्रि कार्यक्रम की मेजबानी की, बल्कि किसी भी बैठक या शिखर सम्मेलन को छोड़ने से भी इनकार कर दिया...वे जल्द ठीकहों, ईश्वर से यही प्रार्थना है। हम आपके बिना कुछ भी नहीं हैं'।

कंगना ने लिखा, 'मैं इस पर विश्वास नहीं करना चाहती हूं, फिर अचानक टूट जाती हूं। मैं अपना दर्द आप सभी के साथ साझा करना चाहतीहूं, मेरे लिए इसे सहन करना मुश्किल हो रहा है। ईश्वर उन्हें जल्द ठीक करें'।

सर्जरी के बाद सद्गुरू की हालत में अब सुधार हो रहा है।

वहीं, अभिनेत्री कंगना के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' है। इसमें वह पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की भूमिका मेंदिखेंगी। यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी।

Check Out The Post:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.