ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

जीरो से रीस्टार्ट' का टीज़र हुआ रिलीज़

Photo Source :

Posted On:Thursday, November 14, 2024

विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल को ऑडियंस ने भरपूर प्यार दिया था। यह फिल्म लोगों के दिलों में कुछ ऐसा घर कर गयी की अब विधु विनोद चोपड़ा , फिल्म के डायरेक्टर फिल्म का प्रीक्वेल 'जीरो से रीस्टार्ट' लेकर आ रहे हैं और आज फिल्म का टीज़र रिलीज़ कियागया। फिल्म के माध्यम से विधु विनोद चोपड़ा सभी लोगों को उनके पहले सपने को पूरा करने के लिए बोल रहे हैं।

विधु विनोद चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का टीज़र सभी दर्शको के साथ शेयर किया और लिखा, "हममें से हर किसी कीलाइफ में एक 'जीरो' का पल होता है - एक ऐसा बिंदु जहां हमने वास्तव में शुरुआत की, मासूमियत और शुद्ध महत्वकांक्षाओ से भर कर ।आइए हम सब पीछे जाएँ और अपने शुद्धतम स्वरूप से पुनः जुड़ें।जीरो से रीस्टार्ट के साथ इस यात्रा में हमारे साथ जुड़े#ZeroSeRestartTeaser अभी उपलब्ध है। #ZeroSeRestart सिनेमाघरों में, 13 दिसंबर!"

इस टीज़र के माध्यम से विधु ने सभी को एक सन्देश दिया है जहाँ वह सबको उस समय को याद करने को बोल रहे हैं जब हर किसी नेडॉक्टर, इंजीनियर, एक्टर या आईएएस बनने का सपना देखा था लेकिन ज़िन्दगी की भीड़ में चलते चलते उस सपने को पीछे कही छोड़दिया। ऐसे में वह कहते हैं कि चलो उस पल पर फिर से एक बार वापिस जाते हैं और अपने आप से फिर से मिलते हैं।

जीरो से रीस्टार्ट फिल्म में आप देखेंगे कैसे विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म 12 वीं फेल को बनाते हुए अनगिनत चुनौतियों का सामना कियालेकिन हार नहीं मानी। यह फिल्म कोई प्रीक्वेल नहीं है बल्कि ऑडियंस के लिए प्रेरणा से भरपूर एक फिल्म है।

वही, 12वीं फेल मनोज कुमार शर्मा की कहानी है जो गरीबी से इंडियन पुलिस सर्विस तक का सफर कड़ी मेहनत से करता है। फिल्म मेंविक्रांत मैस्सी मुख्य भूमिका में नजर आये थे। लोगों ने इस फिल्म को इतना प्यार दिया था की इसके प्रीक्वेल के लिए भी हर कोई बेसब्रीसे इंतजार कर रहा हैं।

'जीरो से रीस्टार्ट' 13 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Check Out The Teaser:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.