ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||   

ज़हीर खान और सागरिका घाटगे पहली बार पेरेंट्स बने!!

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 16, 2025

बॉलीवुड और क्रिकेट के गलियारों से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान पिता बन गए हैं. जिसकी पुष्टि उन्होंने स्वयं की है. 46 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने अपनी पत्नी सागरिका घाटगे के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है. जिसमें उनके नन्हे बच्चे को उनके साथ देखा जा सकता है. तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने अपने बच्चे के नाम का भी खुलासा किया है. जिसमें लिखा गया है, 'प्यार और ईश्वर के आशीर्वाद से हम अपने प्यारे छोटे बच्चे (फतेह सिंह खान) का स्वागत करते हैं.'

जहीर खान के इस पोस्ट के साथ ही क्यूट कपल्स को बधाइयों का तांता लग गया है. यहां उन्हें केवल खेल जगत से ही नहीं बल्कि बॉलीवुड जगत भी प्यार मिल रहा ही.

जहीर और सागरिका ने अपने नवजात बच्चे की दो तस्वीरें शेयर की हैं. पहली तस्वीर में वह अपने बच्चे को दुलारते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वे अपने बच्चे की उंगलियां थामे हुए नजर आ रहे हैं.

आपको बात दें कि जहीर खान और सागरिका घाटगे ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद नवंबर 2017 में शादी की थी. क्यूट कपल्स ने कोर्ट मैरेज किया था. उसके बाद उन्होंने लोगों को एक शानदार वेडिंग रिसेप्शन दिया था.

जहीर खान की गिनती देश के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में की जाती है. वहीं सागरिका शाहरुख खान अभिनीत फिल्म में प्रीति सभरवाल की भूमिका निभाने के बाद 'चक दे' गर्ल के रूप में लोकप्रिय हैं.

Check Out The Post:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.