ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

यूट्यूब स्टार मृदुल तिवारी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट — बिग बॉस 19 में एंट्री तय

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 20, 2025

सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले मृदुल तिवारी, जिन्हें डिजिटल दुनिया में The MriDul के नाम से जाना जाता है, हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट परअपने टीम के साथ स्पॉट किए गए। कयास अब खत्म हो चुके हैं—मृदुल अब ऑफिशियली बिग बॉस 19 में एंट्री करने जा रहे हैं। यूट्यूब और सोशलमीडिया पर अपने मज़ेदार स्किट्स और कॉमेडी के लिए मशहूर मृदुल अब रियलिटी टीवी की दुनिया में कदम रखने को तैयार हैं।

मुंबई में पहली बार उतरते हुए और कैमरों से घिरे हुए मृदुल ने खुशी जताते हुए कहा, “ये मेरा सपना था कि एक दिन मैं मुंबई एयरपोर्ट पर उतरूं औरपैप्स मेरी एयरपोर्ट स्पॉटिंग की फोटो लें। आज बहुत अच्छा लग रहा है। यह मेरी पहली बार है यहां, उम्मीद है आप सब मेरा साथ आख़िर तक देंगे।” उनका ये पल न सिर्फ एक करियर हाइलाइट है, बल्कि एक ऐसा मोमेंट भी है जो ज़मीन से शुरू हुए एक क्रिएटर के लिए बहुत मायने रखता है।

मृदुल ने अक्टूबर 2018 में अपना यूट्यूब चैनल The MriDul शुरू किया था। उनकी हिंदी और रीजनल भाषा में बनाए गए स्किट्स ने उन्हें बहुतजल्दी पॉपुलर कर दिया। एक साल से भी कम समय में उन्होंने 1 लाख सब्सक्राइबर्स पूरे कर लिए, और मार्च 2020 तक वह 1 मिलियन पार करचुके थे। आज उनके चैनल पर 18 मिलियन से भी ज़्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। उन्हें यूट्यूब का सिल्वर और गोल्ड प्ले बटन मिल चुका है, और वो यूट्यूबइंडिया के टॉप 10 क्रिएटर्स में भी गिने जा चुके हैं।

यूट्यूब के अलावा, मृदुल की सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त फॉलोइंग है—फेसबुक पर 6.1 मिलियन से ज़्यादा और इंस्टाग्राम पर 3.5 मिलियन सेअधिक फॉलोअर्स। अब ये फैनबेस उन्हें बिग बॉस के घर में देखने के लिए बेताब है। मृदुल का यह कदम एक नई शुरुआत है, जो दिखाता है किडिजिटल स्टार्स अब टीवी और मेनस्ट्रीम एंटरटेनमेंट में भी जगह बना रहे हैं।

जैसे ही बिग बॉस 19 का नया सीज़न शुरू होने जा रहा है, ड्रामा, दोस्ती और टकराव से भरे इस शो में सबकी नजरें अब मृदुल तिवारी पर हैं—क्याउनकी विनम्रता और हाजिरजवाबी सिर्फ दर्शकों ही नहीं, बल्कि घरवालों का भी दिल जीत पाएगी?


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.