ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

लेखक सिनेमा के कर्णधार हैं, उनको सबसे अधिक श्रेय मिलना चाहिए' नेहा शर्मा

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 29, 2024

लेखकों का महत्व फिल्म उद्योग में सबसे अधिक होना चाहिए है, लेकिन यहां उन्हें उनका श्रेय नहीं मिलता। अक्सर लेखकों का योगदान अनदेखा रह जाता है, जबकि उन्हीं की कल्पना से फिल्म की नींव रखी जाती है। ऐसे में अभिनेत्री नेहा शर्मा ने फिल्म इंडस्ट्री में लेखकों के महत्व पर प्रकाश डाला है।

अपने हाल ही के एक इंटरव्यू में नेहा ने लेखकों के सम्मान के हक़ में बात करते हुए कहा, "यह बहुत बुरी बात है, मुझे ऐसा लगता है कि किसी शो या फिल्म का अधिकतम श्रेय लेखकों को जाना चाहिए क्योंकि वे ही इसे बनाते हैं। किसी प्रोजेक्ट की नींव वही रखते हैं और फिर हम इसे दूसरे स्तर पर ले जाने के लिए कलाकारों, और क्रू को लाते हैं, लेकिन मूल रूप से, लेखन सबसे महत्वपूर्ण चीज है. मुझे लगता है कि अब समय आ गया है जब हम सबको मालूम होना चाहिए कि एक प्रोजेक्ट को लिखा किसने है और हम उसके लेखक को उसका श्रेय दे। '

फिलहाल नेहा 'इल्लीगल' के सीजन 3 में नजर आने वाली है। इस शो के पहले दो सीजन को ऑडियंस का बहुत प्यार मिला और अब पूरी टीम शो के तीसरे सीजन के लिए काफी उत्साहित नजर आ रही है। इस शो के बारे में बात करते हुए नेहा ने कहा, "अगर किसी शो के पहले दो सीजन कामयाब रहे, तभी उसका तीसरा सीजन बाहर आता है। इस शो के तीसरे सीजन का आना मेरे लिए बहुत बड़ी कामयाबी है। मुझे निहारिका का एक बहुत ही खूबसूरत किरदार मिला है। मैं इस रोल के लिए हमेशा आभारी रहूंगी।

इल्लीगल एक कोर्टरूम ड्रामा है, जिसका निर्देशन साहिर रजा ने किया है और रेशू नाथ ने इसे लिखा है। इसमें नेहा शर्मा, अक्षय ओबेरॉय के साथ कुबरा सैत, सलाम, आशिमा वरदान, इरा दुबे, पारुल गुलाटी, पीयूष मिश्रा, सत्यदीप मिश्रा और ज़ैन मैरी खान मुख्य भूमिकाओं में हैं।

यह शो 29 मई को जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.