ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

अक्षय कुमार और अरशद वारसी के साथ काम करना मजेदार - सुभाष कपूर

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 11, 2025

जॉली एलएलबी 3 के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर बुधवार को कानपुर में निर्देशक सुभाष कपूर ने फिल्म के अनुभव, सेट के माहौल और फ्रेंचाइज़ी केभविष्य को लेकर अपनी बातें शेयर कीं।

सच्चाई और व्यंग्य को अपने अंदाज़ में पेश करने के लिए पहचाने जाने वाले सुभाष कपूर ने बताया कि इस बार सेट पर सिर्फ फिल्म नहीं बनी — एकयादगार अनुभव भी बना। “अक्षय, अरशद और सौरभ जैसे कलाकारों के साथ काम करना इतना मज़ेदार रहा कि लगता ही नहीं था जैसे हम काम कररहे हैं,” कपूर ने मुस्कुराते हुए कहा। “हर दिन सेट पर 400–500 लोग मौजूद रहते थे, और सुबह से लेकर शाम तक हंसी रुकती ही नहीं थी। बस, ऐसाही था हमारा शूटिंग का माहौल।” लेकिन इस हंसी-खुशी के बीच सुभाष कपूर ने यह भी साफ किया कि स्क्रिप्ट की मर्यादा को बनाए रखना उनकेलिए ज़रूरी था।

“मैंने पहले ही एक ‘लक्ष्मण रेखा’ खींच दी थी — टीम से साफ कह दिया था कि स्क्रिप्ट से बाहर नहीं जाना है,” उन्होंने कहा। “और सभी ने इसे पूरीतरह से माना, बड़ी खूबसूरती से निभाया।”

जब उनसे पूछा गया कि क्या जॉली एलएलबी फ्रेंचाइज़ी आगे भी जारी रहेगी, तो कपूर ने उम्मीद जताई और उत्साह के साथ जवाब दिया: “एकदर्शक के तौर पर भी मैं महसूस करता हूं कि ये फिल्में जारी रहनी चाहिए। जॉली एलएलबी एक ऐसी कहानी है जिसमें और भी बहुत कुछ कहा जासकता है। हम दो-तीन और कहानियों पर बात करते रहते हैं, रिसर्च भी चल रही है। और जब तक दर्शकों का प्यार मिलता रहेगा, मैं पूरी उम्मीद से कहसकता हूं कि ये टीम आगे भी लौटेगी — नई कहानियों के साथ, नई फिल्मों के साथ।”

जॉली एलएलबी 3 में इस बार दोनों जॉली — अक्षय कुमार और अरशद वारसी कोर्टरूम में आमने-सामने नजर आएंगे। साथ ही सौरभ शुक्ला एक बारफिर अपने मज़ेदार और तेज़-तर्रार जज के किरदार में दिखेंगे। फिल्म में कोर्टरूम ड्रामा, हास्य और व्यंग्य का वही अंदाज़ देखने को मिलेगा, जो इसफ्रेंचाइज़ी की पहचान बन चुका है।

फॉक्स स्टार स्टूडियोज के बैनर तले बनी जॉली एलएलबी 3 19 सितंबर 2025 को भारतभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.