ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा का टीज़र रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 20, 2024

'पठान' के बाद जॉन अब्राहम एक बार फिर से जबरदस्त एक्शन अवतार में बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार हैं. फिल्म में जॉन एक साथशरवरी वाघ और तमन्ना भाटिया भी हैं. अब 'वेदा' का टीजर आ गया है और जॉन का एक्शन अवतार बहुत भौकाली नजर आ रहा है.

फिल्म का टाइटल 'वेदा', कहानी में शरवरी वाघ के किरदार का नाम है. वो एक ऐसी लड़की के रोल में हैं जो राजस्थान के किसी इलाके मेंएक ऐसे सिस्टम में फंसी दिख रही है, जहां महिलाओं को बहुत दबाया जाता है. ट्रेलर में शरवरी कहती दिख रही हैं कि उन्हें किसी रक्षककी जरूरत नहीं है. 'वेदा' के टीजर में वो भी काफी एक्शन करती नजर आ रही हैं. उनके बाद कहानी में एंट्री होती है जॉन अब्राहम की जोएक सोल्जर के रोल में हैं. उनका इंट्रो सीन कश्मीर में शूट हुआ है. इसमें वो बतौर सोल्जर किसी टेररिस्ट ऑपरेशन जैसी सिचुएशन में नजरआ रहे हैं. डेढ़ मिनट के टीजर में बहुत ज्यादा कहानी तो नहीं बताई गई है, मगर शायद शरवरी यानी वेदा अपने माहौल से निकल भागने कीकोशिश में है और जॉन अब्राहम से टकरा जाती है. कहानी में तमन्ना भाटिया, जॉन अब्राहम की लव-इंटरेस्ट या वाइफ के रोल में हैं. शरवरीका काम फिल्म में काफ़ी दमदार नजर आ रहा है.

जॉन की नई फिल्म को निखिल अडवाणी ने डायरेक्ट किया है जो उनके साथ पहले 'बाटला हाउस' भी बना चुके हैं. इन दोनों की जोड़ीपिछली बार बॉक्स ऑफिस पर फायदेमंद साबित हुई थी. इस बार ये दोनों क्या कमाल करते हैं ये जल्द ही थिएटर्स में पता चल जाएगा. 'पठान' में पठान को सुपर एक्शन स्टाइल में आने के बाद, जॉन थिएटर्स से दूर चल रहे थे. उनके फैन्स के लिए उनकी ये नई फिल्म काफीएक्साइटिंग होगी. 'वेदा' 12 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है.

Check Out The Teaser:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.