ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

वरुण धवन ने सनी देओल के साथ बॉलीवुड की वॉर फिल्म 'बॉर्डर 2' की कास्ट को किया ज्वाइन

Photo Source :

Posted On:Friday, August 23, 2024

'बॉर्डर 2' की टीम ने शुक्रवार को वरुण धवन के फिल्म में शामिल होने की खबर सबको दी । 1997 की हिट फिल्म के सीक्वल में सनी देओल मुख्यभूमिका में हैं। सनी ने सोशल मीडिया पर खुद यह खबर शेयर की जिसमे उन्होंने बैकग्राउंड में वरुण की आवाज़ वाली एक क्लिप पोस्ट की।

सनी ने एक वीडियो शेयर की जिसमे वरुण की आवाज़ एक फौजी के रूप में सबको सुनाई देती है। सनी ने लिखा, "फौजी वरुण धवन का बॉर्डर 2 केबटालियन में स्वागत। "

वीडियो में वरुण कहते हैं, "दुश्मन की हर गोली से जय हिंद बोल कर टकराता हूं, जब धरती मां बुलाती है, सब छोड़ कर आता हूं। हिंदुस्तान काफौजी हूं मैं। "

वरुण ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल मैसेज लिखा, "“मैं चौथी क्लास का बच्चा था जब मैं चंदन सिनेमा गया और बॉर्डर देखी। औरइसने मुझ पर बहुत गहरा प्रभाव डाला। मुझे अभी भी याद है कि हॉल में हम सभी ने राष्ट्रीय गौरव की भावना महसूस की थी। तब से मैं अपनी आर्म्डफोर्सेज को बहुत इज्जत के साथ देखता हूँ और आज भी मैं उन्हें सलाम करता हूँ कि कैसे वे हमारी रक्षा करते हैं और हमें हमारी सीमाओं पर याप्राकृतिक आपदाओं के दौरान सुरक्षित रखते हैं। जे पी दत्ता सर की युद्ध महाकाव्य आज भी मेरी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। जे पी सर औरभूषण कुमार द्वारा निर्मित बॉर्डर 2 में एक भूमिका निभाना मेरे करियर का एक बहुत ही खास पल है। और मुझे अपने हीरो सनी पाजी के साथ कामकरने का मौका मिला, जिससे यह और भी खास हो गया।”

“मैं एक बहादुर जवान की कहानी को भारत की सबसे बड़ी युद्ध फिल्म के रूप में पर्दे पर लाने के लिए उत्सुक हूँ। मैं आपकी शुभकामनाओं की कामनाकरता हूँ जय हिंद। @iamsunnydeol @tseriesfilms @tseries.official @jp.films.official #BhushanKumar #JPDutta @nidihuttaofficial #KrihanKumar @anurag_singh_films @binnoykgandha @shivchanana @neerajkalyan24 @sumitaroraa @sonunigamofficial @mithoon11 @jaduaktar @anumalikmusic”

फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे जिन्होंने इससे पहले अक्षय कुमार अभिनीत "केसरी" का निर्देशन किया था। टी-सीरीज़ और जे.पी. फिल्म्स “बॉर्डर 2.” को प्रस्तुत कर रहे हैं। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता द्वारा निर्मित यह फिल्म गणतंत्र दिवस की छुट्टियों के दौरान23 जनवरी, 2026 को रिलीज होने वाली है।

Check Out The Post:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.