ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे वरुण धवन, एटली और मुराद खेतानी

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 11, 2024

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने मंगलवार सुबह मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करके गणेश चतुर्थी के त्यौहार का आनंद उठाया। इस मौके पर वरुण धवन के साथ बेबी जॉन की टीम एटली और मुराद खेतानी भी दिखाई दिए थे। सफेद शर्ट और डेनिम पहने वरुण को एटली और मुराद खेतानीके साथ मंदिर परिसर में प्रवेश करते समय कैमरे ने क्लिक किया।

तीनों स्टार भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर पहुंचे और उनके चेहरे पर मुस्कान थी। एटली और मुराद खेतानी पारंपरिक परिधान पहनेहुए देखे गए। वरुण की फिल्म ‘बेबी जॉन’ की बात करें तो इसका निर्देशन ए कालीस्वरन ने किया है। इस फिल्म में कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकीश्रॉफ और राजपाल यादव भी अहम भूमिकाओं में होंगे। यह फिल्म कीर्ति सुरेश की हिंदी फिल्म डेब्यू है।

वरुण धवन जल्द ही बेबी जॉन के अलावा कई फिल्मों में दिखाई देंगे। एक्टर सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 में वरुण धवन की एंट्री हो चुकी है।इसके अलावा एक्टर डेविड धवन की अपनी आगामी कॉमेडी फिल्म में मृणाल ठाकुर के साथ दिखाई देंगे।

वरुण धवन अभी अपनी दूसरी अपकमिंग फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी पर काम कर रहे हैं। सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय जैसे कलाकार हैं। वरुण धवन वेब सीरीज सिटाडेल में एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु के साथदिखाई देंगे। इस सीरीज का निर्देशक राज और डीके कर रहे हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.