ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

पिता बने वरुण धवन, हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट हुए

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 4, 2024

एक्टर वरुण धवन के घर किलकारियां गूंज उठी है. वरुण धवन और नताशा दलाल पैरेंट्स बन गए हैं. दोनों के घर लक्ष्मी आई हैं. जी हां, नताशा नेबेटी को जन्म दिया है. पापा बनने के बाद वरुण धवन स्पॉट भी हुए.

बॉलीवुड स्टार वरुण धवन पापा बन गए हैं. पिता बनने के बाद एक्टर की पहली झलक सामने आई हैं. वह हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट हुए. वह पत्नीनताशा दलाल और बेटी से मिलने अस्पताल पहुंचें. यहां उन्होंने सभी पपाराजी को शुक्रिया कहा. इस बीच पापा बनने के बाद पहली बार वरुण धवनदिखाई दिए.

नताशा ने 3 जून को मुंबई के खार के पी.डी. हिंदुजा हॉस्पिटल में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया. बेटी के जन्म के दौरान धवन फैमिली हॉस्पिटल मेंही मौजूद थीं. पोती से मिलने के बाद वरुण के पिता व फिल्म निर्माता डेविड धवन ने फोटोग्राफरों से बातचीत के दौरान बेटी के होने की पुष्टि की.

वरुण और नताशा बचपन के दोस्त हैं. दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर जनवरी 2021 में अलीबाग में शादी कर ली. नताशादलाल पेशे से फैशन डिजाइनर हैं. मालूम हो, इसी साल फरवरी में, वरुण ने पत्नी नताशा के प्रेग्नेंट होने की घोषणा की थी. उन्होंने एक तस्वीर शेयरकी, जिसमें वह नताशा के बेबी बंप पर किस करते नजर आ रहे हैं. वहीं उनका पालतू डॉग जॉय सोफे पर बैठा है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंनेकैप्शन में लिखा, "हम प्रेग्नेंट हैं...आप सभी के आशीर्वाद और प्यार की जरूरत है."

वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण को पिछली बार फिल्म 'बवाल' में देखा गया था. वह जल्द ही बेबी जॉन, सिटाडेल, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी नेनजर आएंगे.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.