ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता ने वध 2 की शूटिंग को पूरा किया!!

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 16, 2025

वेटेरन एक्टर संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की आगामी फिल्म ‘वध 2’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। यह उनकी फिल्म ‘वध’ की सीक्वल है। बुधवार को निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए शूटिंग पूरी होनी की आधिकारिक घोषणा की। फिल्म के पहले पार्ट ‘वध’ को प्रशंसकों और समीक्षकों से काफी सराहना मिली थी।

निर्माताओं ने फिल्म के सेट से अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में निर्देशक जसपाल सिंह संधू के साथ संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्क्रिप्ट पर कुछ गंभीर चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘वध 2’ का समापन हो गया! बनाई गई यादों, देखे गए जादू और इन सब को जीवंत करने वाली अविश्वसनीय टीम के लिए वास्तव में आभारी हूं।'

वध’ के सीक्ल का ऐलान अभिनेता संजय मिश्रा, नीना गुप्ता, निर्देशक जसपाल सिंह संधू और निर्माता अंकुर गर्ग ने ‘महाकुंभ 2025’ के दौरान किया था। इस दौरान यह सभी वहां मौजूद थे। उन्होंने पवित्र संगम घाट पर स्नान करने के बाद अपनी फिल्म के लिए प्रार्थना की थी।

संजय मिश्रा की फिल्म वध की कहानी परफेक्ट क्राइम की तरह है। कर्ज के बोझ से दबे और एक कर्जदार द्वारा परेशान, एक सेवानिवृत्त स्कूल शिक्षक के जीवन में तब मुश्किल मोड़ आता है, जब उसके हाथों से हत्या हो जाती है। इसके बाद पति-पत्नि मिलकर उस अपराध को छिपाने की कोशिश करते हैं। यह फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.