ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||   

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो से तुम जो मिले हो सांग का टीज़र रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 18, 2024

एक्टर राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी जल्द ही कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म काट्रेलर जारी किया गया था, जो पारिवारिक ड्रामा, 90 के दशक की यादों, हास्य और रहस्य से भरा हुआ था। वहीं, अब फिल्म के निर्माता इसका पहलागाना रिलीज करने के लिए तैयार हैं। अब राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी ने मजेदार अंदाज में पहले गाने की रिलीज की तारीख से पर्दा था दिया है।

'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' अपने पहले गाने 'तुम जो मिले हो' की धुन से पहले ही प्रशंसकों को उत्साहित कर रहा है। राजकुमार राव औरतृप्ति डिमरी ने गाने का टीजर जारी किया, जिसमें दिखाया गया है कि उनके बीच कैसे रोमांस की शुरुआत हुई। वीडियो में दोनों रेट्रो लुक में नजर आरहे हैं। दोनों मिलते हैं और टकराते ही एक-दूसरे की आंखों में खो जाते हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म के पहले गाने का अंश सुनाई दे रहा है।

इस रोमांटिक ट्रैक का शीर्षक 'तुम जो मिले हो' है, जो 19 सितंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। वीडियो में लिखा था कि अब और इंतजार नहींहोगा, बल्कि रोमांस होगा। वीडियो साझा करते हुए राजकुमार और तृप्ति ने कैप्शन में लिखा, 'ऐसा दिखता है 'वो वाला रोमांस।' 'तुम जो मिले हो' गाना 19 सितंबर को रिलीज हो रहा है। 11 अक्तूबर को सिनेमाघरों में देखें 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो'।'

राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित विक्की विद्या का वो वाला वीडियो 1990 के दशक की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म को शुद्ध मसाला एंटरटेनर केरूप में बताया जा है। फिल्म को राज शांडिल्य ने लिखा और निर्देशित किया है और संगीत सचिन और जिगर ने दिया है। यह पारिवारिक ड्रामा 11 अक्तूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Check Out The Teaser:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.