ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का टीजर रिलीज, दिखी नई लव स्टोरी

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 22, 2025

कार्तिक आर्यन के फैंस के लिए उनके जन्मदिन पर एक खास तोहफा आया है। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा…’ का टीजर लॉन्च कर दियागया, जिसमें कार्तिक और अनन्या पांडे की नई-जेनरेशन लव स्टोरी को पेश किया गया है। इस टीजर में दोनों के किरदारों के बीच हल्की-फुल्कीनोक-झोंक, रोमांस और कॉमेडी का शानदार मिश्रण दिखाई देता है।

टीजर की शुरुआत ही कार्तिक आर्यन की स्टाइलिश एंट्री से होती है, जिसमें उनका बेफिक्र और मज़ेदार अंदाज़ साफ दिखता है। वहीं अनन्या पांडे कालुक भी दर्शकों को इम्प्रेस करता है। कहानी के मुताबिक, कार्तिक का किरदार रे एक मस्तीखोर और फ्री-spirited लड़का है, जबकि अनन्या की रूमीअपने समय की हुकअप कल्चर में भी 90 के दशक की क्लासिक लव स्टोरी की तलाश कर रही है।

टीजर में एक टैगलाइन भी दिखाई गई है: “अगर आपके पास जीने के लिए अगला हफ्ता हो, तो उसे जिंदगी के सबसे बेहतरीन हफ्ते की तरह जिएं।” यह लाइन फिल्म के मूड को बखूबी दर्शाती है—यह सिर्फ रोमांस और मस्ती की कहानी नहीं, बल्कि जिंदगी और रिश्तों की छोटी-छोटी जटिलताओंको भी छूती है।

फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं और यह 25 दिसंबर, यानी क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म में कार्तिक और अनन्या के अलावानीना गुप्ता, जैकी श्रॉफ, महिमा चौधरी, मुश्ताक खान और गौरव पांडे जैसे अनुभवी कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

टीजर ने फैंस में उत्साह का माहौल बना दिया है और दर्शक अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि ये फिल्म अपने नए अंदाज़ और मजेदार कहानी के साथ सिनेमाघरों में कैसे जादू बिखेरेगी।

Check Out The Teaser:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.