ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

हैं जूनून सिर्फ़ एक शो नहीं, यह दिल से बना प्रोजेक्ट है बोले बोमन ईरानी

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 14, 2025

मशहूर अभिनेता बोमन ईरानी जल्द ही म्यूज़िकल ड्रामा सीरीज़ Hai Junoon! Dream. Dare. Dominate. में प्रोफेसर अय्यर की भूमिका मेंनज़र आएंगे। यह शो 16 मई 2025 से JioHotstar पर स्ट्रीम होगा। भले ही बोमन का किरदार छोटा है, लेकिन उनके लिए यह प्रोजेक्ट बहुत खासहै। नील नितिन मुकेश और जैकलीन फर्नांडिस जैसे सितारों से सजी यह 20 एपिसोड की सीरीज़ म्यूज़िक, डांस और इमोशंस का तगड़ा मेल है।

ट्रेलर लॉन्च पर बोमन ने कहा, “मैं इस बड़े शो में छोटा रोल कर रहा हूं, लेकिन मैंने यह रोल इसलिए किया क्योंकि यह अब तक की सबसे यंग टीम है, जिसके साथ मैंने काम किया है। हर कोई टैलेंट से भरपूर है—कोई गा रहा है, कोई डांस कर रहा है, कोई ऐक्टिंग कर रहा है। म्यूज़िक और लिरिक्स काभी लेवल बहुत शानदार है।”

उन्होंने शो के डायरेक्टर अभिषेक शर्मा और प्रोड्यूसर्स आदित्य व सागर की जमकर तारीफ़ की। बोमन बोले, “अभिषेक, मुझे इस शो का हिस्सा बनानेके लिए शुक्रिया। और आदित्य-सागर… ये दोनों तो कमाल के लोग हैं। जैसे ही कोई आइडिया आता है, तुरंत उसे कर डालते हैं। इतने सारे टैलेंट्सको एक साथ लाकर एक 20-एपिसोड की कहानी बनाना आसान नहीं होता।”

बोमन ने कहा कि वो सिर्फ़ उसी प्रोजेक्ट में काम करना पसंद करते हैं जिसमें दिल लगा हो। “मुझे उन्हीं लोगों के साथ काम करना अच्छा लगता है जोआर्ट को समझते हैं और उसमें मेहनत भी करते हैं। Hai Junoon! सिर्फ़ शो नहीं है, यह एक जुनून से बना सपना है। कहानी, म्यूज़िक, लोग—सबकुछ दिल से जुड़ा हुआ है। और हां, इस शो के ज़रिए म्यूज़िक फिर से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाला है।”


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.