ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

'द साबरमती रिपोर्ट' जल्द ही रिलीज़ होगा

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 24, 2024

एक्टर विक्रांत मैसी अपनी अपकमिंग फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की कुछ लुक्स पहले ही रिलीज़ हो चुकी हैं, जिसके बाद से दर्शकों को उत्साह के साथ फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, अब दर्शकों के बीच चर्चा पैदा करने के लिए फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म सेजुड़ी दिलचस्प जानकरी शेयर की है, जो फिल्म के टीजर के बारे में है।

'द साबरमती रिपोर्ट' का नया मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है और इसमें तीव्रता और ताकत दोनों को दर्शाया गया है। जलती हुई अखबार की कतरनऔर पृष्ठभूमि में क्रोधित आंखों के साथ मोशन पोस्टर रोमांचकारी लग रहा है। इसके साथ ही निर्माताओं ने फिल्म के टीजर की रिलीज डेट का भीखुलासा किया है।

निर्माताओं ने मोशन पोस्टर जारी करते हुए बताया कि फिल्म का टीजर कल, यानी शुक्रवार, 25 अक्तूबर, 2024 को रिलीज किया जाएगा। फिल्मकी 2002 की गोधरा ट्रेन जलने की घटना पर आधारित है। फिल्म का निर्माण एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स ने किया है। वहीं, अमूल वीमोहन और अंशुल मोहन की विकिर फिल्म्स इसके सह निर्माता हैं। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में विक्रांत मैसी के अलावा राशि खन्ना औररिद्धि डोगरा भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाली हैं।

27 फरवरी, 2002 की सुबह एक ऐसी घटना घटी, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया और भारतीय इतिहास को बदल दिया। साबरमती एक्सप्रेसमें अचानक आग लग गई, जिसमें अयोध्या से लौट रहे 59 तीर्थयात्री और कारसेवक मारे गए। यह भारतीय इतिहास और राजनीति में एक निर्णायकक्षण था, जिसके बड़े और खतरनाक परिणाम सामने आए। हालांकि इस घटना के बारे में बहुत कुछ नहीं कहा या सुना गया है, लेकिन आने वालीफिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' इस घटना से पर्दा उठाएगी और वह सब दिखाएगी जो देश ने पहले कभी नहीं देखा। निर्माताओं ने फिल्म के पोस्टरों सेदर्शकों को बांधे रखा है।

यह फिल्म 15 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Check Out The Post:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.