ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

ट्रेलर लांच से पहले 'द बकिंघम मर्डर्स' के मेकर्स ने करीना कपूर खान का एक दिलचस्प पोस्टर किया रिलीज़

Photo Source :

Posted On:Monday, September 2, 2024

करीना कपूर की फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' का ट्रेलर 3 सितम्बर को रिलीज़ होने वाला है। जब से यह फिल्म का टीज़र रिलीज़ हुआ है ,हरकोई करीना कपूर के इस अवतार को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।ऐसे में कल ट्रेलर रिलीज़ से पहले, आज फिल्म के मेकर्स नेफिल्म का एक नया पोस्टर रिलीज़ किया है जिसमे करीना कपूर काफी इंटेंस नजर आ रही है।

पोस्टर शेयर करते हुए, बालाजी मोशन पिक्चर्स ने लिखा: “जहां दूसरों को मृत अंत दिखता है, वह सफलताएं ढूंढती है! #TheBuckinghamMurders का ट्रेलर होगा कल रिलीज़ । 13 सितंबर को सिनेमाघरों में।”

फिल्म में करीना ऐसे अवतार में नजर आएँगी ,इस से पहले उन्हें ऐसे रोल में उनके फैंस ने कभी नहीं देखा है। इस वजह से फिल्म को लेकरउनके फैंस के बीच काफी उत्साह है।

फिल्म का प्रीमियर बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल 2023 में हुआ था जहाँ फिल्म को काफी सराहना मिली थी। इसके बाद 2023 मेंही मुंबई फिल्म फेस्टिवल में भी इसकी स्क्रीनिंग हुई थी और वहां भी सभी को फिल्म बहुत पसंद आयी।

हंसल मेहता द्वारा निर्देशित और करीना कपूर खान, शोभा कपूर और एकता कपूर द्वारा निर्मित, द बकिंघम मर्डर्स एक क्राइम ड्रामा फिल्महै। फिल्म में करीना कपूर खान एक दुखी ब्रिटिश-भारतीय जासूस की भूमिका में हैं, जिसे बकिंघमशायर में एक बच्चे की हत्या की गुत्थीसुलझाने का काम सौंपा गया है।

फिल्म में कीथ एलन, क्रिस विल्सन, ऐश टंडन, कपिल रेडकर, जोनाथन न्याति, डैरेन कैंप, चार्ल्स क्रैडॉक, रुक्कू नाहर, हकी अली, एडवोआ अकोतो, रणवीर बरार और अन्य कलाकार भी हैं।फिल्म 13 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.