ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

द बकिंघम मर्डर्स का ट्रेलर इस दिन रिलीज़ होगा

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 31, 2024

क्रू के बाद करीना कपूर खान अब जल्द ही "द बकिंघम मर्डर्स" में नजर आने वाली हैं, जो कि उनकी पिछली फिल्म से बिल्कल अलग होगी. इसकी झलक रोमांचक टीजर में देखने को मिल चुकी है. टीज़र ने रहस्य और सस्पेंस की दुनिया की एक छोटी सी झलक दिखाकर फैंस को फिल्म और ट्रेलरके लिए बेकरार कर दिया है. वहीं हाल ही में फर्स्ट सॉन्ग, "साडा प्यार टूट गया" ने अपकमिंग ट्रेलर के लिए एक्साइटमेंट को डबल कर दिया है. इसीबीच मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है.

खबरों के मुताबिक, "द बकिंघम मर्डर्स" का ट्रेलर 3 सितंबर को रिलीज किया जाएगा, जिसका लोग टीजर आने के बाद बेसब्री से करते हुए नजर आरहे हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि "द बकिंघम मर्डर्स" करीना कपूर खान की प्रोड्यूसर के रूप में पहली फिल्म है, और टीजर को देखकर लताहै कि यह एक दिलचस्प और रहस्यमय कहानी स्क्रीन पर लेकर आएगी.

फिल्म एकता कपूर और करीना कपूर खान के बीच एक और पार्टनरशिप है, इससे पहले वे "वीरे दी वेडिंग" और "क्रू" जैसी हिट फिल्में दे चुकी हैं. जबकि फिल्म के साथ वे मिस्ट्री थ्रिलर जॉनर में अपनी जबरदस्त मौजूदगी दर्ज कराने जा रही हैं. द बकिंघम मर्डर्स 13 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों मेंरिलीज होगी. इस फिल्म में करीना कपूर खान, ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन जैसे टैलेंटेड स्टार्स हैं. हंसल मेहता ने फिल्म को डायरेक्ट कियाहै और असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने लिखी है.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.