ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

थामा का टीज़र रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 19, 2025

मैडॉक फिल्म्स के हॉरर यूनिवर्स की फिल्में 'स्त्री' और 'स्त्री 2' जबर्दस्त हिट रही हैं। अब इस यूनिवर्स की अगली फिल्म आ रही है, जिसका नाम है'थामा'। इसमें आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म से दोनों के फर्स्ट लुक पहले ही रिवील हो चुके हैं। आज इसकाटीजर भी सामने आ गया है।

मैडॉक फिल्म के यूट्यूब चैनल से फिल्म 'थामा' का टीजर जारी किया गया है। 'थामा' दिनेश विजन के मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स कीपहली लव स्टोरी है फिल्म है। टीजर की शुरुआत में आयुष्मान खुराना और रश्मिका को जंगल में दिखाया गया है। सवाल सुनाई देता है, 'रह पाओगीमेरे बिना? 100 साल तक'। जवाब मिलता है, '100 साल तो क्या, एक पल के लिए भी नहीं'।

इसके बाद जैसा कि हर लव स्टोरी में होता है, टीजर में रश्मिका-आयुष्मान की प्रेम कहानी के बीच भी कुछ मुसीबतें आती हैं, जिनमें हॉरर भी शामिलहै। जंगल में जानवरों के साथ आयुष्मान दो-दो हाथ करते हैं। फिल्म लव स्टोरी है, लेकिन इसमें प्यार के साथ खूनी खेल भी है। फिल्म के निर्देशन कीजिम्मेदारी आदित्य सरपोतदर ने संभाली है।

मैडॉक फिल्म्स ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर टीजर की जानकारी दी है। इसके साथ लिखा है, 'ना डर कभी इतना शक्तिशाली था और ना प्यार कभीइतना खूनी'!

फिल्म 'थामा' का टीजर करीब 1 मिनट 49 सेकेंड का है। काफी दिलचस्प है। इस फिल्म के टीजर में मलाइका अरोड़ा की भी डांस करते हुए झलकहै, यानी फिल्म में दर्शकों को उनका आइटम नंबर देखने को मिलेगा। इसके अलावा 'पंचायत' सीरीज के प्रहलाद चा यानी एक्टर फैसल मलिक भी हैं।इनके अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल जैसे सितारे भी 'थामा' का हिस्सा हैं।

फिल्म 'थामा' के जरिए आयुष्मान खुराना करीब दो साल बाद सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर दुनियाभर केथिएटर्स में दस्तक देगी।

Check Out The Teaserr:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.