ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

‘एक दीवाने की दीवानियत का टीज़र रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Friday, August 22, 2025

बॉलीवुड स्टार हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की आने वाली फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’का टीजर जारी हो गया है।टीजर में प्यार, नफरतऔर दिल टूटे आशिक की संवेदनाओं को दिखाया गया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हर्षवर्धन ने इसे शेयर करते हुए लिखा, "अब देखेगा जमाना प्यार, दर्द और नफरत, अब देखेगा जमाना एकदीवाने की दीवानियत। टीजर रिलीज हो गया है, लिंक बायो में है। एक दीवाने की दीवानियत इस दीपावली 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी।"

‘एक दीवाने की दीवानियत’ के टीजर में दिख रहा है कि हर्षवर्धन और सोनम दो लवर्स हैं जो शादी करने वाले होते हैं, लेकिन बाद में एक दूसरे सेनफरत करने लगते हैं। टीजर में प्यार, धोखा और सस्पेंस दिखाई दे रहा है। यह एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें प्यार, जुनून और दिल टूटने की एकभावुक कहानी होगी। इस फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है। इसके सह-निर्माता राघव शर्मा हैं।

इस फिल्म का निर्माण अंशुल गर्ग ने अपने बैनर देसी म्यूजिक फैक्टरी के तले किया है। इस फिल्म को मुश्ताक शेख और मिलाप जावेरी ने मिलकरलिखा है।

मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित, इस परियोजना के सह-निर्माता राघव शर्मा हैं। यह आगामी फिल्म हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की पहलीऑन-स्क्रीन जोड़ी है। कुछ दिनों पहले जारी हुए इसके फर्स्ट लुक पोस्टर में हर्षवर्धन और सोनम बाजवा की केमिस्ट्री साफ-साफ दिख रही थी। यहपहली बार है जब ये दोनों स्टार बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देंगे।

पहले इस फिल्म को 2 अक्टूबर को रिलीज किया जाना था, मगर बाद में इसे आगे खिसका दिया गया। अब ये 21 अक्टूबर को रिलीज होगी।

Check Out The Teaser:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.