ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

सुपरबॉयस ऑफ़ मालेगांव को रिलीज़ डेट मिली

Photo Source :

Posted On:Tuesday, January 28, 2025

रीमा कागती के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ कई फिल्म फेस्टिवल्स में पसंद की गई। इस फिल्म को टोरंटो इंटरनेशनलफिल्म फेस्टिवल और बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था। अब यह फिल्म थिएटर रिलीज के लिए भी तैयार है। फरवरी के महीने मेंइस फिल्म को मेकर्स ने रिलीज करने का फैसला लिया है।

रीमा कागती डायरेक्टेड फिल्म ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ 28 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म बाद में ओटीटी पर भीरिलीज होगी। यह फिल्म भारत के अलावा यूके, यूएस, यूऐई, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी रिलीज होगी। फिल्म की कहानी सिनेमा औरआम लोगों के जीवन को जोड़ने वाली है। इस फिल्म का बैकड्रॉप महाराष्ट्र के मालेगांव का है।

फिल्म ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ की कहानी मालेगांव के आम लोगों की है, उन्हें एक हिंदी फिल्म देखकर ख्याल आता है कि भी वह भी एक फिल्मबनाए। फिल्म में एक शौकिया फिल्ममेकर नासिर शेख (आदर्श गौरव) और उसके दोस्तों की जिंदगी को दिखाया जाता है। ये सब एक साथ मिलकरएक फिल्म बनाते हैं। वह फिल्म बना पाते हैं या नहीं? इस सफर में उन्हें किस तरह की परेशानी आती है? यही सबकुछ हल्के-फुल्के और दिन को छूलेने वाले अंदाज में दिखाया गया है।

रीमा कागती की इस फिल्म में आदर्श गौरव के अलावा शशांक अरोड़ा, विनीत कुमार सिंह, अनुज सिंह दुहान, साकिब अयूब, पल्लव सिंह और मंजरीजैसे उम्दा कलाकार हैं। इस फिल्म के कलाकारों की एक्टिंग को फिल्म फेस्टिवल्स में भी खूब सराहा गया था। अब इस फिल्म को रिलीज का इंतजारहै, साथ ही दर्शक फिल्म को लेकर क्या सोचते हैं, यह फिल्म मेकर्स जानना चाहते हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.