ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

स्त्री और थामा लेकर आ रहे हैं एक धमाकेदार दिवाली

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 24, 2025

मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की अगली पेशकश ‘थामा’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की जोड़ी पहली बार एक साथ नजर आने वाली है, और वो भी एक ऐसी कहानी में जो डर, रोमांस और फैंटेसी को मिलाकर कुछ नया पेश करने का वादाकरती है। फिल्म के पोस्टर और सोशल मीडिया अपडेट्स ने पहले ही फैंस की उम्मीदें और भी बढ़ा दी हैं।

मेकर्स ने आज सोशल मीडिया पर तीन खास पोस्टर शेयर करते हुए ये एलान किया कि 26 सितंबर को शाम 5 बजे बांद्रा फोर्ट (मुंबई) में एक खासइवेंट होगा। पोस्टर में ‘ओ स्त्री परसों आना’ जैसी लाइनें लिखी गई हैं, जो इशारा करती हैं कि यूनिवर्स का सबसे पॉपुलर कैरेक्टर ‘स्त्री’ भी इस लॉन्चका हिस्सा बनने वाली है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा सकता है।

फिल्म का पोस्टर भी खासा दिलचस्प है—एक तरफ हवा में उड़ती रश्मिका, दूसरी तरफ उन्हें थामे आयुष्मान, और दोनों की आंखों में झलकता एकअलग ही कनेक्शन। इससे साफ है कि ‘थामा’ एक वैम्पायर लव स्टोरी है, जो हॉरर के साथ-साथ इमोशनल लेयर भी लेकर आएगी। यह फिल्म ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’, ‘मुंज्या’ जैसी फिल्मों की कड़ी को एक नया, रोमांटिक और थोड़ा डरावना मोड़ देगी।

आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस दीवाली सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल जैसे दिग्गजकलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। पोस्टर्स और इवेंट अनाउंसमेंट ने यह साफ कर दिया है कि ‘थामा’ सिर्फ एक हॉरर फिल्म नहीं, बल्कि एक थामाकेदार सिनेमाई अनुभव होने वाला है, जो दर्शकों को डराने के साथ-साथ दिल भी छूएगा।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.