ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

स्त्री 2 के कलेक्शन ने 250 करोड़ का आंकड़ा किया पार

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 21, 2024

15 अगस्त को रिलीज़ हुई फिल्म 'स्त्री 2' जिसमे श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और आयुष्मान खुराना नजरआ रहे हैं, फिल्म ने अपने रिलीज़ के 6 दिन में ही भारत में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के तौर पर 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है।

अपने पहले दिन यानी 15 अगस्त को यह एक था टाइगर और गदर 2 जैसी फिल्मों को पछाड़कर स्वतंत्रता दिवस पर सबसे ज्यादा कमाईकरने वाली फिल्म बन गई थी। और अब यह फिल्म अब तक की हॉरर कॉमेडी फिल्म्स में सबसे ज्यादा कलेक्शन वाली फिल्म बन गयी है।इस फिल्म ने गोलमाल अगेन और भूल भुलैया 2 के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

आज इस फिल्म के कलेक्शन ने 250 करोड़ के मार्क को पीछे छोड़ दिया है। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित यह फिल्म लोगों को बहुत पसंदआ रही है।

फिल्म ने बुधवार को 8.5 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म ने पहले दिन ₹51.8 करोड़, दूसरे दिन ₹31.4 करोड़, तीसरे दिन ₹43.85 करोड़, चौथे दिन ₹55.9 करोड़ और पांचवें दिन ₹38.1 करोड़ कमाए। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, छठे दिन फिल्म ने भारत में ₹25 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने भारत में अब तक 254.55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

फिल्म 2024 की अब तक की सबसे सफल फिल्म बन गयी है और जैसे की फिल्म को लेकर ऑडियंस के बीच उत्साह दिखाई दे रहा है, लगता है यह फिल्म काफी रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.