ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा के वेलनेस ब्रांड लॉन्च पर बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 31, 2025

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने अपना नया बिजनेस शुरू किया है। मीरा ने अब वेलनेस की दुनिया में कदम रखा है। उन्होंनेएक हीलिंग और वेलनेस ब्रांड लॉन्च की है। इससे पहले मीरा का एक स्किनकेयर ब्रांड भी है। ये मीरा का दूसरा वेंचर है। इसका मकसद हेल्थ औरवेलनेस के क्षेत्र में काम करना और लोगों को स्वस्थ बनाए रखना है। बीती रात मुंबई में इस वेलनेस ब्रान्ड की लॉन्चिंग हुई। इसमें बॉलीवुड के कईसितारों ने शिरकत की।

पत्नी के नए वेंचर के लॉन्चिंग इवेंट में शाहिद कपूर पत्नी मीरा के साथ पहुंचे। शाहिद ऑल ब्लैक पैंट-शर्ट में नजर आए तो वहीं मीरा ऑफ शोल्डरव्हाइट गाउन में नजर आईं। इस दौरान ये जोड़ी काफी कमाल लगी और दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए।

मीरा के धुन के लॉन्चिंग पर शाहिद कपूर का पूरा परिवार नजर आया। पिता पंकज कपूर जहां अपनी दूसरी पत्नी सुप्रिया पाठक और बच्चों सनाह कपूरऔर रुहान कपूर के साथ पहुंचे। तो वहीं ईशान खट्टर मां नीलिमा अजीम और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ इवेंट में पहुंचे।

बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक करण जौहर भी इस इवेंट में शामिल हुए। करण ऑल व्हाइट ड्रेस में इवेंट में पहुंचे। करण लूज व्हाइट पैंट-शर्ट मेंइवेंट में पहुंचे थे। इवेंट में लीजेंड्री एक्ट्रेस रेखा ने भी शिरकत की थी। रेखा के पहुंचते ही मीरा उन्हें खुद रिसीव करने पहुंचीं। शाहिद और मीरा ने रेखाके साथ पोज भी दिए। लाइट पर्पल कलर की साड़ी में रेखा हमेशा की तरह खूबसूरत नजर आईं। अभिनेत्री मधु भी शाहिद-मीरा के इस इवेंट में नजरआईं। जींस और टॉप में मधु अपनी बेटी के साथ इवेंट में पहुंची।

मीरा कपूर यूट्यूबर भी हैं और वो अब बिजनेस में भी काफी सक्रिय हैं। मीरा अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं और मीडिया अपीयरेंस देती रहती हैं। मीराऔर शाहिद ने साल 2015 में शादी की थी। कपल के दो बच्चे भी हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.