ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

पोस्ट-प्रेगनेंसी जर्नी को लेकर सोनम कपूर ने लिखा एक इमोशनल नोट

Photo Source :

Posted On:Thursday, January 4, 2024

बॉलीवुड में स्टाइल आइकॉन के नाम से मशहूर सोनम कपूर इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी और बेटे वायु के जन्म के बाद ज्यादातर सोनम लंदन में अपना समय बिताती हैं। इन दिनों सोनम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अपनी जिंदगी से जुड़ी हर उतार-चढ़ाव को अपने चाहने वालों के साथ सोनम सोशल मीडिया के जरिए ही शेयर करती हैं। सोनम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए एक इमोशनल नोट भी लिखा है।

सोनम कपूर ने अगस्त 2022 में अपने बेटे वायु को जन्म दिया। बेटे के जन्म के बाद सोनम के शरीर में काफी बदलाव आएं। अपनी इस सोशल मीडिया पोस्ट में सोनम ने उन्हीं बदलावों का जिक्र किया है। सोनम लिखती हैं, 'पिछले 16 महीने मेरी जिन्दगी के काफी उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं। मैंने इन 16 महीनों में खुद को समय दिया, बेटे की केयर की और वजन को नैचुरली कम होने दिया। अब जा कर मैं खुद को पहले जैसा महसूस कर पा रही हूँ।'

सोनम कपूर ने जो इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की हैं, उनमें वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सोनम ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मैंने वजन कम करने के लिए कोई क्रैश डायट या क्रेजी जिम नहीं किया। मेरा वजन अभी भी पहले जितना कम नहीं हुआ है, लेकिन मैं जल्दी ही अपने पुराने शेप में लौट आउंगी। इसके लिए मैं अपने शरीर के लिए शुक्रगुजार हूं।'

सोनम इन दिनों अपने पति के साथ लंदन में रह कर बेटे वायु के साथ समय बिता रही हैं। मीडिया खबरों की माने तो सोनम ने दो नए प्रोजेक्ट साइन किए हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.