ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

‘मिर्जापुर: द फिल्म’ में सोनल चौहान की एंट्री, बोलीं – “यकीन नहीं हो रहा, इस सफर का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं”

Photo Source :

Posted On:Monday, October 27, 2025

‘मिर्जापुर: द फिल्म’ में एक नई एंट्री हो गई है, और इस बार यह कोई आम नाम नहीं, बल्कि खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री सोनल चौहान हैं।गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में सोनल अब ‘मिर्जापुर’ की दुनिया का हिस्सा बन चुकी हैं। दिलचस्प बात यह है कि वह सीरीज केकिसी भी पिछले सीजन में नज़र नहीं आई थीं, इसलिए उनका किरदार दर्शकों के लिए पूरी तरह नया और रहस्यमयी होगा।

सोनल चौहान ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस बड़ी खबर को साझा किया। उन्होंने कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “ऊंनमः शिवाय। यकीन नहीं हो रहा है। इतने अविश्वसनीय और बदलावकारी सफर का हिस्सा बनकर बहुत खुशी हो रही है। मैं 'मिर्जापुर: द फिल्म' मेंशामिल होने के लिए बेहद उत्साहित हूं और मैं बेसब्री से इंतजार कर रही हूं कि आप सभी यह देखें कि हम पर्दे पर क्या दिखाने वाले हैं। शुक्रिया@ritesh_sid @faroutakhtar @gurmmeetsingh @excelmovies मुझे 'मिर्जापुर' की दुनिया में लाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मैंइस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं।”

‘मिर्जापुर: द फिल्म’ में दर्शकों के चहेते किरदार एक बार फिर लौट रहे हैं — कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी), गुड्डू पंडित (अली फज़ल) और मुन्नात्रिपाठी (दिव्येंदु)। इसके साथ ही अभिषेक बनर्जी भी अपने रहस्यमयी कंपाउंडर के किरदार में नज़र आने वाले हैं। इन दमदार चेहरों के बीच अब सोनलचौहान की मौजूदगी कहानी में एक नया मोड़ लेकर आने वाली है।

एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही यह फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और इसे पहले से ही साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों मेंगिना जा रहा है। ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ एक क्राइम थ्रिलर होगी, जिसमें सत्ता, बदला और खून से सनी राजनीति की दुनिया एक बार फिर बड़े पर्दे परअपने पूरे जोश के साथ लौटेगी।

सोनल चौहान की एंट्री से फिल्म में नई ऊर्जा और आकर्षण जुड़ गया है, और अब दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है कि आखिर ‘मिर्जापुर’ की इस नईकहानी में कौन किस पर भारी पड़ता है।

Check Out The Post:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.