ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

सोहम शाह जल्द ही तुम्बाड़ 2 बनायेगे

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 14, 2024

सिनेमा की क्लासिक कल्ट मूवीज में गिनी जाने वाली तुम्बाड़ एक बार फिर चर्चा में आ गई है। दोबारा रिलीज की अनाउंसमेंट के बाद से ही फिल्म कोलेकर बज बना हुआ था। अब फिल्म के सीक्वल पर भी मुहर लग गई है।

जी हां, दर्शकों के बीच दहशत फैलाने वाली फिल्म तुम्बाड़ का सीक्वल आ रहा है। फिल्म की अनाउंसमेंट वीडियो ने दर्शकों के अंदर डर पैदा कर दियाहै। राही अनिल बर्वे के निर्देशन में बनी तुम्बाड़ नॉन-बिग स्टार्स से सजी फिल्म है। इस फिल्म में सोहम शाह, रुद्रा सोनी, मोहम्मद समद, ज्योती माल्शे,हर्ष के, कैमरून एंडरसन और दीपक दामले ने अहम भूमिका निभाई है।

साल 2018 में राही अनिल तुम्बाड़ लेकर आए थे। फिल्म की कहानी और सीन्स इतने दमदार थे कि इसने दर्शकों के दिल और दिमाग पर अमिट छापछोड़ दी थी। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट आज भी कम नहीं हुआ है। इसी वजह से सिनेमाघरों में फिल्म को दोबारा उतारा गया है।

13 सितंबर को तुम्बाड़ को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया गया। इस दौरान दर्शकों को एक और सरप्राइज मिला, जिसने सभी के चेहरे परमुस्कुराहट ला दी। दरअसल, सिनेमाघरों में तुम्बाड़ 2 की घोषणा हुई। बड़े पर्दे पर एक तुम्बाड़ 2 का अनाउंसमेंट वीडियो चलाया गया है। स्क्रीन परतुम्बाड़ 2 के साथ लिखा हुआ है, "जल्द आ रहा है।"

बैकग्राउंड में आवाज सुनी जा सकती है, "वापस खुलेगा तो हस्तर (राक्षस) भी फिर आएगा?" तब एक कहता है, "प्रलय आएगा।" एक वीडियो भीसामने आया है, जिसमें सुना जा सकता है कि तुम्बाड़ 2 की अनाउंसमेंट से दर्शक किस कदर एक्साइटेड हैं। फिलहाल, फिल्म कब रिलीज हो रही है, इस बारे में कोई अपडेट सामने नहीं आया है।

Check Out The Post:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.