ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

सितारे ज़मीन पर का ट्रेलर आज रिलीज़ होगा

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 13, 2025

एक्टर आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का पहला पोस्टर सामने आने के बाददर्शकों में फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है। फैंस लंबे वक्त से ‘सितारे जमीन पर’ के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। अब मेकर्स ने प्रशंसकों कोखुश करने के लिए फिल्म के ट्रेलर को लेकर घोषणा कर दी है।

आमिर खान प्रोडक्शंस की तरफ से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी गई है कि फिल्म का ट्रेलर आज रात को जारी कियाजाएगा। मेकर्स ने बताया कि ट्रेलर आज रात यानी 13 मई को जी नेटवर्क चैनल्स पर शाम 7:50-8:10 बजे और आमिर खान प्रोडक्शन के सोशलमीडिया हैंडल पर रात 8:20 बजे रिलीज किया जाएगा।

‘सितारे जमीन पर’ का निर्देशन आर.एस. प्रसन्ना ने किया है, जिन्हें ‘शुभ मंगल सावधान’ के लिए जाना जाता है। फिल्म को आमिर खान, अपर्णापुरोहित और रवि भगचंदका ने प्रोड्यूस किया है।

यह फिल्म स्पेनिश फिल्म ‘चैंपियन्स’ (2018) का हिंदी रीमेक है, जो न्यूरोडायवर्जेंट व्यक्तियों की कहानी को कॉमेडी और इमोशन्स के साथ पेशकरती है। फिल्म में आमिर एक बास्केटबॉल कोच की भूमिका में हैं, जो अपनी जिंदगी में बदलाव का सामना करता है।

‘सितारे जमीन पर’ 2007 में आई आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'तारे जमीन पर' का सीक्वल है। यह फिल्म 20 जून को रिलीज होनी है। फिल्म मेंआमिर खान के साथ जेनेलिया डिसूजा भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी।

Check Out The Post:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.