ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

लखनऊ की शादी बनाम लंदन का प्यार – ‘सिंगल सलमा’ के ट्रेलर में दिखा कॉमेडी, कन्फ्यूजन और शादी का धमाल!

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 30, 2025

हुमा कुरैशी, श्रेयस तलपड़े और सनी सिंह स्टारर बहुप्रतीक्षित कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘सिंगल सलमा’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है और यह हरमायने में एक फुल-ऑन पारिवारिक मसाला एंटरटेनर लग रही है। शादी के इर्द-गिर्द घूमती यह कहानी ट्रेलर में ही इतनी मजेदार लगती है कि फिल्मको लेकर उत्साह दोगुना हो गया है।

2 मिनट 16 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत लखनऊ के रूमी दरवाजा और एक मजेदार वॉइसओवर से होती है:“हिंदुस्तान में करियर और सक्सेस चाहेजितना कमा लीजिए, असली प्रमोशन सिर्फ एक चीज में है — अब शादी कर लो।”

फिर एंट्री होती है हमारी नायिका सलमा की, यानी हुमा कुरैशी, जो अभी तक कुंवारी हैं और जिनकी शादी की कोशिशें परिवार और मोहल्लाजोश-ओ-खरोश से कर रहा है।

ट्रेलर में श्रेयस तलपड़े एक सीधे-सादे, घरेलू किस्म के दूल्हे सिकंदर के रोल में हैं, जो सलमा के लिए एक परफेक्ट अरेंज मैरिज ऑप्शन लगते हैं।लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब सलमा की जिंदगी में एंट्री होती है सनी सिंह के किरदार मीत की — एक मॉडर्न, लंदन रिटर्न, क्लब जाने वाला हैंडसमनौजवान। अब सलमा के दिल और दिमाग में शुरू होता है असली कन्फ्यूजन: लखनऊ की परंपरा या लंदन का टेम्पटेशन?

ट्रेलर में लखनऊ की लोकेशन्स, कल्चर और देसीपन बखूबी दिखाया गया है, जो फिल्म में रिच इंडियन फ्लेवर की झलक देता है। साथ ही, हल्की-फुल्की डबल मीनिंग कॉमेडी और पंचलाइन्स कहानी को और मनोरंजक बनाते हैं।

नचिकेत सामंत द्वारा निर्देशित और स्टार स्टूडियोज व साकिब सलीम द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म 31 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीजहोगी। खास बात यह है कि यह फिल्म हुमा कुरैशी की मुख्य भूमिका में दमदार वापसी भी मानी जा रही है।

तो अब सवाल ये है — सलमा की शादी सिकंदर से होगी या मीत से? या फिर कोई तीसरा ट्विस्ट है सलमा की तकदीर में? जवाब मिलेगा 31 अक्टूबर को, लेकिन ट्रेलर ने तो पहले ही दिल जीत लिया है।

Check Out The Trailer:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.