ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

श्रेयस तलपड़े में फेक-डेथ न्यूज़ फ़ैलाने वालो को झाड़ लगाई

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 21, 2024

एक्टर श्रेयस तलपड़े की मौत की खबर बीते दिन से सोशल मीडिया पर आ रही है. इन खबरों ने ना केवल फैंस के होश उड़ा दिए बल्कि एक्टर के परिवार वाले भी परेशान हो गए. अब एक्टर ने अपनी इन मौत की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है और सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ापोस्ट लिखकर लोगों की लताड़ लगाई है. श्रेयस ने इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए स्ट्रॉग मैसेज लिखा है जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

श्रेयस तलपड़े ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा- 'मैं सभी को ये बताना चाहता हूं कि मैं जिंदा हूं, खुश हूं और हेल्दी हूं. मुझे एक पोस्ट के बारे मेंपता चला जिसमें दावा किया था कि मैं मर चुका हूं. मैं जानता हूं मजाक अपनी जगह है, लेकिन जब इसका गलत इस्तेमाल होता है तब येनुकसान भी पहुंचा सकता है. किसी ने इसे जोक के तौर पर शुरू किया होगा, लेकिन अब इससे अनावश्यक परेशानी पैदा हो रही है. खासकर मेरे परिवार वाले...उनके इमोशंस के साथ ये खिलवाड़ है.'

एक्टर ने आगे लिखा- 'मेरी बेटी हेल्थ को लेकर वैसे भी परेशान रहती है. इस पोस्ट ने उसके डर को और बढ़ा दिया है. वो अपने दोस्तों औरस्कूल टीचर से और सवाल करने लगी है. जो लोगी मेरी मौत की खबर को बढ़ावा दे रहे है. मैं उन्हें रुकने को कहूंगा. कई लोगों को मेरीहेल्थ को लेकर दुआ थी. ये ह्यूमर उनकी भावनाओं को आहत करता है. मेरे परिवार और शुभ चिंतकों को परेशान करने वाला ह्यूमर.'

श्रेयस तलपड़े को बीते साल फिल्म 'वेलकम टू जंगल' की शूटिंग के दौरान अचानक हार्ट अटैक आ गया था. आनन-फानन में उन्हें अस्पतालपहुंचाया गया. जिसके बाद वो बचे.

श्रेयस जल्द ही इमरजेंसी में नजर आने वाले हैं, इस फिल्म को कंगना रनौत ने डायरेक्ट किया हैं.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.