ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

शाहरुख खान का सरप्राइज़ विज़िट बना ‘सितारे ज़मीन पर’ के बच्चों के लिए सबसे यादगार पल

Photo Source :

Posted On:Wednesday, June 18, 2025

रिलीज़ में अब बस 2 दिन बचे हैं, और सितारे ज़मीन पर वो फिल्म बन चुकी है जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है। 2007 कीसुपरहिट तारे ज़मीन पर की इस स्पिरिचुअल सीक्वल के ट्रेलर ने प्यार, हंसी और खुशी से भरी एक दिल छू लेने वाली जर्नी का वादा कियाहै। फिल्म के मेकर्स ने जहां इसके गानों से माहौल बना दिया, वहीं अब सेट से एक दिल छू लेने वाला पल शेयर किया है – जिसमें जबखुद शाहरुख़ खान सरप्राइज़ देने पहुंचे और आमिर खान के साथ-साथ फिल्म के 10 नन्हे सितारे भी खुशी से झूम उठे।

सितारे ज़मीन पर के सेट पर जब शाहरुख़ खान पहुंचे, तो माहौल पूरी तरह से प्यार और जोश से भर गया। आमिर खान ने उन्हें गले लगाकरवेलकम किया, और वहीं मौजूद 10 नन्हे सितारे शाहरुख़ की मौजूदगी से फूले नहीं समाए। किसी ने उनके फेमस डायलॉग्स बोले, तो कोईउनके सिग्नेचर पोज़ में उनके साथ तस्वीरें खिंचवाता दिखा। आखिर में सभी ने मिलकर एक यादगार ग्रुप फोटो क्लिक कराई, एक ऐसापल जो हमेशा के लिए खास बन गया।

आमिर खान प्रोडक्शंस गर्व के साथ पेश करता है 10 राइजिंग सितारे अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुषभंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभजैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर। आर. एस. प्रसन्ना द्वारा निर्देशित, जिन्होंने पहलेबैरियर तोड़ने वाली ब्लॉकबस्टर 'शुभ मंगल सावधान' बनाई थी, अब आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ 'सितारे जमीन पर' में सबसे बड़ेकोलैबरेशन के साथ वापसी कर रहे हैं।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'सितारे जमीन पर' में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के गानेअमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है। इसका स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। इस फिल्म कोआमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने रवि भागचंदका के साथ प्रोड्यूस किया है। आर. एस. प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 20 जून2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Check Out The Video:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.