ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

शाहरुख खान की फिल्म डंकी का ट्रेलर रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Tuesday, December 5, 2023

शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म के निर्माता एक के बाद एक अपडेट और ड्रॉपसाझा कर उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा रहे हैं। इसी कड़ी में 'डंकी ड्रॉप 4' भी जारी हो गया है। फिल्म के ट्रेलर कादर्शकों को बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है। 'डंकी' ड्रॉप 1-टीजर, 'डनकी' ड्रॉप 2 'लूट पुट गया' गाने और 'डंकी' ड्रॉप 3 'निकले कभी हम घर से' ट्रैक के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद निर्माताओं ने अब ट्रेलर जारी कर दिया है। इसे'डंकी' ड्रॉप 4 भी कहा जा रहा है।

ट्रेलर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ होती है, जिसमें वे ट्रेलर से उतरते हुए नजर आते हैं। वीडियो में सभी किरदारों कामजेदार अंदाज में परिचय दिया गया। चार दोस्त, मनु, सुखी, बुग्गू और बल्ली सभी बेहतर अवसरों और अपने प्रियजनों के लिएबेहतर जीवन की तलाश में लंदन की यात्रा करने का एक साझा सपना साझा करते हैं।

लंदन जाने के सपने के बीच एक समस्या खड़ी हो जाती है, जो है अंग्रेजी सीखने की। विक्की कौशल का किरदार अंग्रेजी सीखताहै, लेकिन नाकाम हो जाता है, जिसके बाद कहानी अलग मोड़ लेती है। शाहरुख खान दोस्तों के साथ विदेशी धरती पर पहुंच तोजाते हैं, लेकिन उनके सामने कई परेशानियां और मुश्किलें हैं। वहीं ट्रेलर के अंत में दिखाया गया है कि शाहरुख खान बुजुर्ग होजाते हैं और अतीत की यादों में खोए हुए कहते हैं...ये कहानी मैंने शुरू की थी और मैं ही खत्म करूंगा।

ट्रेलर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए शाहरुख खान ने लिखा, "ये कहानी मैंने शुरू की थी, लाल्टू से! इसे खत्म भी मैं हीकरूंगा... अपने उल्लू दे पट्ठों के साथ। डंकी का ट्रेलर आपको एक यात्रा दिखाएगा, जो राजू सर के साथ शुरू हुई थी। यहआपको दोस्ती की एक पागलपन भरी यात्रा, जीवन की कॉमेडी और त्रासदी और घर और परिवार के लिए पुरानी यादों में लेजाएगा।''

वहीं बात करें फिल्म की रिलीज के बारे में तो राजकुमार हिरानी के जरिए निर्देशित 'डंकी' 21 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज होनेके लिए तैयार है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.