ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

शाह रुख खान की फिल्म डंकी का नया सांग, ओ माही रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Monday, December 11, 2023

शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'डंकी' दिसंबर के आखिर में रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शक फिल्म देखने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच 'डंकी' का नया गाना आउट हो गया है, जो रोमांटिक गानों के शौकीन लोगों का दिल खुश कर देगा।

शाह रुख खान ने 'डंकी' का नया गाना ओ माही रिलीज कर दिया है। सोशल मीडिया पर अभिनेता ने गाने का वीडियो शेयर करते हुए एक लंबा-चौड़ा कैप्शन शेयर करते हुए बताया कि ये गाना लवर्स के लिए डेडीकेट किया गया है। शाह रुख ने ट्वीट कर लिखा, "लव, इश्क, मोहब्बत, प्यार... इन सबका इजहार करने में हम वक्त लगा देते हैं।"

शाह रुख खान ने आगे कहा, "कभी-कभी हमें मौका नहीं मिलता है। कभी-कभी हम शब्द नहीं ढूंढ पाते हैं। यह गाना उन लवर्स को डेडीकेट किया गया है, जो ऐसा महसूस करते हैं। इसलिए अभी... आज... कल और हर रोज इस गाने के साथ कहिए, 'मेरे इश्क पे हक हुआ तेरा... लो मैं कयामत तक हुआ तेरा...।' इसे अपना लव सॉन्ग बनाइए। मेरे लवर फ्रेंड्स।"

'डंकी ड्रॉप 5' का गाना ओ माही रोमांटिक गानों के 'बादशाह' अरिजीत सिंह ने गाया है। इस खूबसूरत गाने की लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखी है और गाने की डायरेक्टर वैभवी मर्चेंटहैं। घंटे भर में रिलीज हुए इस गाने ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी 'डंकी' 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में शाह रुख, तापसी के अलावा विक्की कौशल, बोमन ईरानी समेत कई शानदार कलाकार नजर आएंगे।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.