ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

सरज़मीं का ट्रेलर रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Friday, July 4, 2025

एक्टर इब्राहिम अली खान, काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर ‘सरजमीं’ का ट्रेलर आज जारी हो गया है। पिछले दिनों रिलीज हुए फिल्म के टीजरकी काफी चर्चा रही थी। अब एक हफ्ते बाद ही मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में इब्राहिम अली खान एकदम अलग औरदमदार अंदाज में देखने को मिलेंगे।

ट्रेलर की शुरुआत में इब्राहिम अली खान पीछे से दिखाए जाते हैं। वो सेना की वर्दी पहने और हाथ में रिवॉल्वर लिए बर्फ पर चल रहे हैं। अचानक वोथक कर वहीं बैठ जाते हैं। इसके साथ ही एक वॉइस ओवर चल रहा है जिसमें कहा जाता है ‘तुम्हें पता है कुछ घाव ऐसे होते हैं, जो तब तक नहींमिटते हैं, जब तक उनकी याद नहीं मिट जाती है।’ ट्रेलर में भरपूर एक्शन देखने को मिलता है। ट्रेलर से पता चलता है कि इब्राहिम अली खान फिल्म मेंकाजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन के बेटे हरमन का किरदार निभा रहे हैं।

फिल्म एक परिवार की कहानी है। जहां एक आर्मी ऑफिसर का बेटा किन्हीं परिस्थितियों में आतंकवादी बन जाता है। पिता आर्मी में और बेटाआतंकवादी, ऐसे में मां की ममता अपने बेटे से खत्म नहीं होती।फिल्म के लिए इब्राहिम ने अपने फिजिक पर काफी मेहनत की है, जो उनके लुक मेंदिखता है। ट्रेलर में इब्राहिम के दो लुक सामने आए हैं, एक शेव्ड और एक बियर्ड वाला। ट्रेलर में काजोल एक बेटे की ममता में डूबी मां के किरदार मेंहैं।

धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी ‘सरजमीं’ को बोमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी ने डायरेक्ट किया है। कायोज करण जौहर द्वारा निर्देशित ‘स्टूडेंट ऑफद ईयर’ में बतौर अभिनेता नजर आए थे। वो सिद्धार्थ, वरुण और आलिया के क्लासमेट बने थे। अब कायोज ने करण जौहर के ही प्रोडक्शन हाउस कीफिल्म से निर्देशन में अपनी शुरुआत की है।

‘सरजमीं’ 25 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।

Check Out The Trailer:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.