ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

टीवीएफ शो सपने वर्सेज एवरीवन के दूसरे सीजन के लिए एक नहीं बल्की कई ओटीटी दिग्गग आए सामने

Photo Source :

Posted On:Tuesday, February 6, 2024

टीवीएफ़ के शो 'सपने वर्सेज एवरीवन' सभी तरफ़ से भारी प्यार प्राप्त कर रहा है, कई बड़े खिलाड़ी दूसरे सीजन को अपने प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज करने केलिए हैं तैयार

टीवीएफ डिजिटल कंटेंट की दुनिया में एक बड़ा नाम है। टीवीएफ ने अपने हर शो और कंटेंट के साथ न सिर्फ देश में, बल्कि दुनिया भर में जबरदस्तपापुलैरिटी हासिल की है। टीवीएफ इनफैक्ट अपने शोज से युवाओं को ज्यादा आकर्षित और प्रभावित करता रहा हैं। इस लिस्ट में इनका हाल ही मेंरिलीज़ हुआ शो 'सपने वर्सेज एवरीवन' भी शामिल है जो फिलहाल सुर्खियों में रहा है और अब इसके अलगे सीजन की खबरें सामने आई है औरजिसके लिए कई ओटीटी दिग्गजों ने संपर्क किया है। बता दें, यह शो शानदार प्रदर्शन कर रहा है और यूट्यूब पर इसे 11 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल हुए है।

सूत्रों के मुताबिक, "दुनिया भर से 'सपने वर्सेज़ एवरीवन' को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए, ओटीटी दुनिया के कई बड़े खिलाड़ी शो केदूसरे सीज़न के लिए डील हासिल करने के लिए टीवीएफ से संपर्क कर रहे हैं। कुछ ही समय में शो ओटीटी दुनिया में एक हॉट प्रॉपर्टी बन गई है औरकई बड़े खिलाड़ी अब अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाले दूसरे सीज़न पर नज़र गड़ाए हुए हैं।"

ये सीरीज 8 दिसंबर 2023 को रिलीज़ हुई थी और पूरी दुनिया में ट्रेंड कर रही है। शो को आईएमडीबी पर 9.5/10 की शानदार रेटिंग हासिल हुई है।उल्लेखनीय रूप से, जबकि टीवीएफ पहले से ही आईएमडीबी की टॉप 250 टीवी शोज की ग्लोबल लिस्ट में आगे था, उनके नए शो 'सपने वर्सेजएवरीवन' ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। बता दें, इस लिस्ट में टीवीएफ के 6 शोज थे और अब सपने वर्सेज एवरीवन के साथ उनका 7वांशो भी इस लिस्ट का हिस्सा बन चुका है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.