ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

सलमान खान ने अपने घर को किया बुलेट-प्रूफ

Photo Source :

Posted On:Wednesday, January 8, 2025

अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने मुंबई के बांद्रा स्थित घर को बुलेटप्रूफ करने के साथ ही घर के बाहर हाई-टेकसिक्योरिटी भी तैनात की हैं. सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हाई रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरा लगाने के साथ ही पुलिस ने घर के ठीकसामने चौकी भी बनाई है।

गौरतलब है, पिछले साल 14 अप्रैल को सलमान खान के घर 5 राउंड फायरिंग की गई थी, जिसके कुछ महीने बाद सलमान के करीबी और एनसीपीनेता बाबा सिद्दकी की हत्या भी कर दी गई थी। इन तमाम स्थितियों को देखते हुए सलमान खान के उस बालकनी पर खास तौर पर बुलेट प्रूफ ग्लासलगाया गया, जहां से सलमान अपने प्रशंसकों का अभिवादन करते हैं। गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भी हाई सिक्योरिटी तैनात की गई है।

बता दें, सलमान खान को पिछले कई दिनों से लॉरेंस के नाम से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। जानकारी के अनुसार 1998 में काले हिरणके शिकार की घटना को लेकर बिश्नोई समुदाय नाराज है। शिकार की घटना का जिक्र करते हुए लॉरेंस ने एक साक्षात्कार में अभिनेता को जान सेमारने की धमकी दी थी। ऐसे में अभिनेता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने उनके घर को बुलेट प्रूफ करने के साथ ही घर के बाहर भीचाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की है।

सलमान खान के दोस्त और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई क्राइम ब्रांच ने हत्या के 85 दिन बाद 4,590 पन्नों का आरोप पत्र स्पेशलमकोका कोर्ट में दायर किया था। यह आरोप पत्र अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार 26 आरोपियों और 3 फरार आरोपियों शुभम लोनकर, जीशानअख्तर और अनमोल बिश्नोई के खिलाफ दायर किया गया। आरोप पत्र में कुल 180 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.