ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

सलमान खान और बहुत सारे सेलिब्रिटी गणेश दर्शन के लिए एकनाथ शिंदे के घर पहुंचे

Photo Source :

Posted On:Monday, September 16, 2024

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 15 सितंबर को गणेश उत्सव का आयोजन किया. इस दौरान बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए राजनेता, खेलजगत के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा भी देखने को मिला. सलमान खान, गोविंदा, शिल्पा शेट्टी, जैकी भगनानी, आशा भोसले, गोविंद जैसेकई और नामी हस्तियां सीएम एकनाथ शिंदे के घर पूजा में शामिल हुईं.

सीएम एकनाथ शिंदे की गणेश चतुर्थी के आयोजन में बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर संग पहुंची. इस दौरानएक्ट्रेस लाइट ब्लू कलर का सलवार सूट पहने नजर आईं. वहीं जहीर सफ़ेद पैंट के साथ फ्लोरल शर्ट में दिखें. इस पूजा में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भीपुहंची. उन्होंने पिंक और ग्रीन कलर की साड़ी पहनी थी. जवान जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले डायरेक्टर एटली भी सीएम एकनाथ शिंदे के गणेशउत्सव में शामिल हुए. उन्होंने कुर्ता लुक कैरी किया था. एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर, दिशा पाटनी, दिव्या खोसला भी बप्पा के दर्शन करने पहुंचे.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास पर दिग्गज सिंगर आशा भोसले भी पहुंची. एक्टर और राजनेता गोविंदा भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रीएकनाथ शिंदे के आवास पर गणपति दर्शन के लिए पहुंचे. एक्टर संजय दत्त भी इस समारोह में नजर आए. उन्होंने इस अवसर पर सफेद कुर्ता औरकाली सलवार पहनी थी. इसके अलावा आर माधवन, रोहित शेट्टी ने भी बप्पा के दर्शन किए.

इससे पहले सीएम शिंदे ने सलमान खान के साथ भी अपनी तस्वीरें शेयर की. सलमान अपनी बहन अर्पिता के साथ सीएम के घर पहुंचे थे.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.