ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

साक्षी म्हाडोलकर: फेस ऑफ द ईयर अवार्ड और ओटीटी डेब्यू के साथ 2024 का उभरता सितारा

Photo Source :

Posted On:Monday, December 11, 2023

संतूर गर्ल साक्षी म्हाडोलकर जिन्होंने हाल ही में फेस ऑफ़ द ईयर अवार्ड और पाइप लाइन में ओटीटी डेब्यू के साथ अब बड़ी लीग में शामिल हो गयी है , उन्होंने कहा साल 2024 उनके लिए एक बड़ा धमाकेदार साल होने वाला हैं।

क्रोमा, मैक्सलोन, अंतरा ज्वैलर्स जैसे ब्रांड् और दर्जनों अन्य विज्ञापनों और उत्कृष्ट सोशल मीडिया उपस्थिति के साथ, साक्षी म्हाडोलकर 2024 में धूम मचाने के लिए बेहद उत्सुक है।

लायंस गोल्ड अवार्ड्स में हमेशा परफॉर्म करने वाली साक्षी को कल रात मुंबई में फेस ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला।पुरस्कार पाने के बारे में पूछे जाने पर साक्षी ने कहा, यह मेरा लायंस गोल्ड अवार्ड्स के साथ यहां दूसरी बार प्रदर्शन है और इस साल मैं जिस तरह का प्रदर्शन कर रही हूं, वह काफी दिलचस्प होने वाला है।

अपने आने वाले शो के बारे में बात करते हुए साक्षी ने कहा, इस समय मैं शो के बारे में कुछ ज्यादा नहीं बोल सकती ,लेकिन जल्दी ही मैं ओटीटी डेब्यू करने वाली हूँ। इस शो पर काम करना मेरे लिए एक ब्लेसिंग साबित हुई है। शो में कई प्रतिभाशाली सह कलाकार, उत्कृष्ट क्रू , डायरेक्टर और बैनर थे ,मुझे पूरा यकीन है साल 2024 मेरे लिए बहुत बेहतरीन होने वाला हैं।

सोशल मीडिया पर ब्रांड इंडोर्समेंट क्वीन के नाम से जाने जानी वाली साक्षी ने अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ बैलेंस बनाने के बारे में पूछे जाने पर उनका कहना था, मुझे नहीं लगता कि आपके पास यह सोचने का समय है कि आपकी पर्सनल लाइफ काम कर रही है या नहीं।आप अपने काम और प्रोफेशनल कमिटमेंट के साथ इतने व्यस्त होते हो कि जब आपको थोड़ा वक़्त मिलता है तो आप अपने आप पर काम करते हो , खुद को बेहतर दिखाने पर, अच्छा महसूस करने पर या कुछ नया सीखने पर ध्यान देते हैं। देखिये, मैं अभी इंडस्ट्री में नयी हूँ और मुझे लगता है मेरे पास देने के लिए बहुत है। मुझे हर चीज के लिए तैयार रहना है , नयी चीजे एक्स्प्लोर करनी है और एक्सपेरिमेंट करने हैं। बाकी सब वक़्त के साथ अपने आप हो जायेगा।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.